राष्ट्रवाणी: मोतिहारी में जमीन विवाद पर सुधाकर सिंह का सीएम सम्राट से सवाल, दिखाया वीडियो मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन पर वाटर पार्क बनाने का आरोप, सुधाकर सिंह ने सीएम सम्राट से पूछा- सरकार आप चला रहे या भू-माफिया?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:35 ISTBihar News: पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में वाटर पार्क निर्माण को लेकर विवाद फिर गरमा गया है. राजद सांसद सुधाकर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि किसानों की करीब 17 एकड़ जमीन पर कब्जा कर वाटर पार्क बनाया जा रहा है. उन्होंने इस जमीन की मौजूदा बाजार कीमत करीब 300 करोड़ रुपये बताई और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा कि पीपराकोठी में सरकार चला रही है या भू-माफिया. सांसद ने अपने आरोपों के समर्थन में सूचना के अधिकार के तहत मिले जवाब का हवाला दिया और निर्माण स्थल का लाइव वीडियो भी दिखाया.पीपराकोठी में 300 करोड़ की जमीन पर वाटर पार्क, सांसद सुधाकर सिंह ने सम्राट सरकार को घेरापटना. बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित पीपराकोठी में 300 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन हड़पने का गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. उन्होंने कहा कि किसानों की करीब 17 एकड़ पुश्तैनी जमीन की पुरानी जमाबंदी रद्द कर उस पर जबरन वाटर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. सुधाकर सिंह ने इस पूरे प्रकरण में भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह, स्थानीय प्रशासन और भू-माफियाओं की मिलीभगत होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जवाब मांगा है. सांसद ने कहा कि जब उन्होंने किसानों के साथ मिलकर इस निर्माण का विरोध किया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई. उन्होंने बताया कि एफआईआर में सरकारी काम में बाधा डालने, हत्या के प्रयास और पाकेटमारी जैसे आरोप भी लगाए गए हैं. सुधाकर सिंह ने सवाल उठाया कि यदि जमीन पर कोई सरकारी निर्माण नहीं हो रहा था, तो विरोध करने पर उनके खिलाफ मुकदमा कैसे दर्ज हुआ. आरटीआई जवाब और हाईकोर्ट के बयान में विरोधाभास का दावा पटना में प्रेस वार्ता के दौरान सुधाकर सिंह ने दस्तावेज और मौके का लाइव वीडियो दिखाते हुए प्रशासन के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार यानी आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में जिला प्रशासन ने लिखित रूप से यह माना है कि पीपराकोठी में पंचायत या सरकारी योजना के तहत किसी वाटर पार्क का निर्माण नहीं हो रहा है।
इतना ही नहीं, पटना हाईकोर्ट में भी राज्य सरकार के अधिवक्ता ने यही बात दोहराई कि जमीन पर न तो सरकार का कब्जा है और न ही कोई निर्माण कार्य चल रहा है। सांसद ने सवाल किया कि जब सरकारी रिकॉर्ड और अदालत में निर्माण से इनकार किया जा रहा है, तो फिर मौके पर किसके संरक्षण में तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है. बिना सरकारी योजना के दर्ज हुई सरकारी कार्य में बाधा की एफआईआर सुधाकर सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीते जुलाई महीने में जब वे किसानों के समर्थन में इस अवैध निर्माण को रोकने गए थे, तो पुलिस ने उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास और पाकेटमारी जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब प्रशासन खुद मान रहा है कि वहां कोई सरकारी योजना ही नहीं चल रही है और एफआईआर भी किसी अधिकारी के बजाय ठेकेदार के मुंशी ने दर्ज कराई है, तो फिर सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा कैसे बन गया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद राधा मोहन सिंह को घेरा सांसद सुधाकर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोतिहारी के पीपराकोठी इलाके में कानून का नहीं बल्कि भू-माफियाओं का राज चल रहा है. उन्होंने सीधा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में गरीब किसानों की 300 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और जिले के डीएम, एसपी और पुलिस प्रशासन इसमें मददगार बने हुए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए पूछा कि बिहार में सरकार मुख्यमंत्री चला रहे हैं या फिर मोतिहारी के भू-माफिया?
About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 15:35 ISTऔर पढ़ें

