राष्ट्रवाणी: यूपी चुनाव 2027 से पहले आजम खान के बहाने अखिलेश पर क्यों हमलावर हुए राजभर?’अब लंबी-लंबी डींगें हांकना छोड़ दीजिए’, यूपी चुनाव 2027 से पहले आजम खान के बहाने अखिलेश पर क्यों हमलावर हुए राजभर?Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:31 ISTयूपी चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर बयान दिया है. राजभर ने सपा नेता आजम खान के बहाने अखिलेश यादव पर तंज कसा. राजभर ने अखिलेश यादव से कहा, ‘अब लंबी-लंबी डींगें हांकना छोड़ दीजिए. समय बदल चुका है.’लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. खासकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच में गजबे खेल शुरू हो गया है. ओपी राजभर अपने हर बयान पर अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हैं. दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं थकते. खास बात यह है कि इस बार राजभर ने अखिलेश पर हमला बोलने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान का सहारा लिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को रामपुर वाले चचाजान यानी आजम खान से ही कुछ सीख लेना चाहिए. ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अखिलेश यादव की भाषा और उनके हालिया बयानों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छी संगत जरूरी होती है. जब संगत अच्छी नहीं होगी तो जुबान भी अच्छी नहीं रह सकती. राजभर ने अखिलेश के कुछ कथित बयानों का जिक्र करते हुए तंज कसा कि ‘इसको उड़वा दूंगा, उसको उठवा लूंगा और पुलिस से स्टेपनी बदलवाउंगा’ जैसी बातें करना सही नहीं है. आजम खान का जिक्र कर अखिलेश को घेरा राजभर ने अपने पोस्ट में आजम खान की जेल से वापसी का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि रामपुर वाले चचाजान के लौटने से अखिलेश यादव या तो बहुत खुश हैं या फिर उन्हें बड़ा सदमा लगा है. राजभर ने सलाह दी कि अखिलेश को इधर-उधर के लोगों के साथ रहने के बजाय अपने बड़े-बुजुर्गों के पास बैठकर उनसे सीखना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भरोसा नहीं है तो आजम खान से ही सलाह ले लें. क्योंकि जेल से आने के बाद उनकी भाषा में नरमी आ गई है. सरकारी कर्मचारियों को लेकर भी साधा निशाना ओपी राजभर ने आजम खान के पुराने बयानों और उनके राजनीतिक रवैये का हवाला देते हुए कहा कि दस साल पहले वह भी सरकारी कर्मचारियों को अपना गुलाम और तनखइया समझते थे. उनके मुताबिक, समय के साथ आजम खान की भाषा में कुछ नरमी आई है. राजभर ने अखिलेश को सलाह दी कि वह आजम खान से पूछें कि सरकारी कर्मचारियों को लेकर उनकी सोच अब क्या है. ठाकुर बाहुबलियों को दरबारी बताकर ओपी राजभर चर्चा में आ गए हैं. युवाओं और पुलिस भर्ती का भी उठाया मुद्दा राजभर ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बयान सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल गिरा सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा मेहनत करके सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में नेताओं को ऐसी भाषा से बचना चाहिए. 2027 से पहले क्यों अहम है राजभर का हमला?
कैबिनेट मंत्री ने सपा के पुराने शासन का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय सरकारी व्यवस्था पर राजनीतिक दबाव रहता था. उन्होंने कहा कि आज यूपी पुलिस में बड़ी संख्या में ऐसे युवा भर्ती हुए हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर नौकरी हासिल की है. ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है. आजम खान की रिहाई के बाद अखिलेश यादव और सपा के मुस्लिम नेतृत्व को लेकर भी चर्चाएं बढ़ी हैं. ऐसे समय में राजभर का आजम खान के बहाने अखिलेश पर निशाना साधना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राजभर की पार्टी और अखिलेश यादव के बीच पूर्वांचल में इस बार कड़ा मुकाबला होने जा रहा है. पिछली बार सुभासपा और सपा दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, लेकिन रिजल्ट आते ही ओपी राजभर एनडीए में शामिल होकर मंत्री बन गए.About the AuthorChief ReporterRavishankar Singh: Digital Journalist Ravishankar Singh is a senior Hindi journalist with around 21 years of experience across television, digital media, investigative journalism and political…Location :Rampur,Rampur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 15:31 ISTऔर पढ़ें

