राष्ट्रवाणी: सोनभद्र में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, धान की फसल बर्बाद जिस धान को घर लाने की थी तैयारी, उसी पर बरसी आफत, सोनभद्र में बेमौसम बारिश से दांव पर लगी किसानों की मेहनतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:32 ISTSonbhadra News: सोनभद्र में लगातार दूसरे दिन हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. चक्रवाती तूफान अकवान के असर से खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ कटाई के बाद खुले में रखी उपज पर भी संकट मंडरा रहा है. बारिश से धान के दाने काले पड़ने, फफूंद लगने और अंकुरित होने का खतरा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक बारिश की संभावना जताई है.सोनभद्र में धान की फसल हुई बर्बाद सोनभद्र: सोनभद्र में दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है. खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है तो कई किसानों ने कटाई के बाद फसल खेतों और खलिहानों में रखी हुई है. ऐसे में बारिश से धान भीग रहा है. किसानों को डर है कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो उनकी फसल खराब हो सकती है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. चक्रवाती तूफान अकवान के असर से मौसम में आए बदलाव के कारण जिले में ठंड और गलन भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21, 22 और 23 नवंबर तक बारिश होने की संभावना जताई थी. शुक्रवार को गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया था. चक्रवाती तूफान अकवान 20 नवंबर की शाम तक कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया, लेकिन इसका असर सोनभद्र समेत आसपास के इलाकों में बना हुआ है. 23 नवंबर से मौसम में सुधार होने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. कटाई के बाद रखी धान की फसल को सबसे ज्यादा खतरा बेमौसम बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान कटाई के बाद खुले में रखी धान की फसल को होने की आशंका है. जिले के कई इलाकों में किसान धान की कटाई कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में खेतों में अभी फसल खड़ी है. बारिश में भीगने से कटी हुई धान की फसल में नमी बढ़ सकती है. इससे दाने काले पड़ने, फफूंद लगने और अंकुरित होने का खतरा है. समय पर मड़ाई और सुखाई नहीं होने से धान की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. Advertisement तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसल गिरने का डर लगातार बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है. खेतों में पानी भरने से कटाई का काम प्रभावित हो रहा है. वहीं तेज हवाओं के कारण तैयार फसल गिर सकती है. जलभराव और खराब मौसम की वजह से कटाई-मड़ाई में देरी हो सकती है. ऐसे में किसानों को फसल बचाने के लिए अतिरिक्त मजदूरी और खर्च भी उठाना पड़ सकता है. हालांकि बारिश रुकने के बाद ही फसलों को हुए वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा. तिरपाल से ढक रहे फसल, बारिश रुकने का इंतजार फिलहाल किसान बारिश में भीगी धान की फसल को बचाने में जुटे हैं. खलिहानों में रखी उपज को तिरपाल से ढका जा रहा है और खेतों से पानी निकालने की कोशिश की जा रही है. किसानों को डर है कि बारिश ज्यादा दिनों तक रही तो उनकी महीनों की मेहनत खराब हो सकती है. अब उन्हें बारिश थमने और मौसम साफ होने का इंतजार है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sonbhadra,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 14:32 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

