राष्ट्रवाणी: Ajab Gajab: मां लक्ष्मी की कृपा से बदल गई गरीब पुरोहित परिवार की किस्मत 351 साल पुराना चमत्कार, मां लक्ष्मी ने गरीब पुरोहित परिवार को बनाया करोड़पति, जयपुर से सीकर तक मौजूद हैं निशानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:36 ISTSikar News: राजस्थान के सीकर और जयपुर से जुड़ी 351 साल पुरानी एक कहानी के अनुसार, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से एक गरीब पुरोहित परिवार की किस्मत बदल गई थी।
इस मान्यता से जुड़े ऐतिहासिक स्थान आज भी मौजूद हैं.ख़बरें फटाफट Ajab Gajab: राजस्थान के शेखावाटी अंचल में इतिहास और आस्था से जुड़ी कई ऐसी कहानियां हैं, जिनके निशान आज भी मौजूद हैं. ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी सीकर जिले के खोह यानी रघुनाथगढ़ की है. मान्यता है कि करीब 351 साल पहले यहां मां लक्ष्मी साक्षात प्रकट हुई थीं. उस समय एक गरीब पुरोहित परिवार के पास खाने-पीने तक के लाले थे. लेकिन मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के बाद इसी परिवार की किस्मत ऐसी बदली कि जयपुर में बड़ा कटला, सीकर में हवेली, लाखों की जागीर और राजनीतिक पहचान तक मिली. इस कहानी को कुछ लोग लोककथा मानते हैं, लेकिन इससे जुड़े ऐतिहासिक स्थान और दस्तावेज आज भी सीकर और जयपुर में मौजूद हैं. इतिहासकार महावीर पुरोहित के अनुसार, करीब 351 साल पहले खोह यानी रघुनाथगढ़ में ठाकुर अलखां टकणेत का शासन था. हरिराम पुरोहित उनके कुल पुरोहित थे. एक बार आर्थिक तंगी के चलते हरिराम को उधार नहीं चुकाने पर दुकान से सामान तक नहीं मिला. इससे नाराज होकर उन्होंने ठाकुर से कहा कि कहीं और आसरा होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता. ठाकुर अलखां ने तांबे के टके दिए इस पर ठाकुर अलखां ने उन्हें तांबे के टके दिए और अपने घर में तेल के दीपक जलाने को कहा. इसके बाद उन्होंने मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए गांव में किसी अन्य घर में दीपक नहीं जलाने की घोषणा कर दी. मान्यता है कि उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी उनके सामने प्रकट हुईं और गढ़ का खजाना खोलने की बात कही. लेकिन ठाकुर ने मां लक्ष्मी को अपने कुल पुरोहित के घर जाने का आग्रह किया. मां लक्ष्मी जब हरिराम पुरोहित के घर पहुंचीं तो उन्होंने भी पहले उन्हें ठाकुर के पास भेज दिया. बाद में मां लक्ष्मी को स्थायी रूप से अपने घर में रहने की प्रार्थना की. मान्यता है कि मां लक्ष्मी ने जुआ, नशा और व्यभिचार से दूर रहने जैसी शर्तों पर परिवार में स्थायी निवास किया. इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बदलती चली गई. जयपुर में कटला, सीकर में हवेली और विधायक तक पहुंचा परिवार कहा जाता है कि हरिराम पुरोहित के पुत्र बद्रीदास नवाब फतेहपुर के पोतदार बने और उन्हें तासर की जागीर मिली. दूसरे पुत्र मोहनराम जयपुर में बड़े व्यापारी बने. आगे चलकर इसी वंश के घासीराम मुरलीधर को महाराजा सवाई जयसिंह ने संवत 1784 में जयपुर की बड़ी चौपड़ के पास जमीन दी, जहां पुरोहितजी का कटला बना. Advertisementवहीं सीकर के शासक राव शिवसिंह ने संवत 1790 में घासीराम को सुभाष चौक के पास हवेली देकर बसाया. परिवार की आमदनी लाखों रुपए तक पहुंचने का उल्लेख मिलता है. इसी वंश के स्वरूप नारायण सीकर के विधायक भी रहे. वे जयपुर बैंक के निदेशक, सीकर के मजिस्ट्रेट और जयपुर के चेयरमैन जैसे पदों पर भी रहे. आज भी मौजूद हैं कहानी से जुड़े निशान इस मान्यता से जुड़ा एक और रोचक प्रसंग महावानजी से जुड़ा है. कहा जाता है कि लोहागर्ल में तपस्या कर रहे महावानजी को मां लक्ष्मी के प्रकट होने की जानकारी मिली तो वे भी हरिराम पुरोहित के घर पहुंचे. मां के दर्शन के बाद वे निरंजनी साधु बनकर गांव से निकल गए. आज भी जयपुर के पुरोहितजी के कटले में महावान बाबा की गद्दी बताई जाती है. वहीं चौमूं पुरोहितान में उनकी समाधि पर हर साल माघ महीने में मेला भरता है.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Sikar,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 14:36 ISTऔर पढ़ें

