राष्ट्रवाणी: अयोध्या से माता सीता के मायके तक सीधी ट्रेन, कल प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडीरामनगरी अयोध्या से माता सीता के मायके तक सीधी ट्रेन, कल प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:44 ISTरामनगरी अयोध्या से माता सीता के मायके जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन स्पेशल अयोध्या से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे जनकपुर से चलेगी. कुल 17 कोच वाली यह ट्रेन मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर और बिहार के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को दोनों धार्मिक स्थलों के बीच सफर में सुविधा मिलेगी.ख़बरें फटाफटअयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन 23 नवंबर को शुरू होगी. (फाइल फोटो)राम की नगरी अयोध्या से माता सीता के मायके जनकपुर धाम तक अब रेल का सीधा सफर शुरू होने जा रहा है. भारत और नेपाल के बीच धार्मिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाली इस ट्रेन को सोमवार यानी 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी. दोनों ही स्थान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े हैं. अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है तो नेपाल का जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. ऐसे में इस ट्रेन को सिर्फ एक नई रेल सेवा नहीं बल्कि दोनों देशों की साझा धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली पहल के तौर पर देखा जा रहा है. इस ट्रेन की उद्घाटन स्पेशल सेवा 23 नवंबर को अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन यानी 24 नवंबर को नेपाल के जनकपुर धाम से इसकी वापसी होगी. ट्रेन का नंबर 15595/15596 है और इसे जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस नाम दिया गया है. कुल 17 कोच वाली इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंचने में करीब 21 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा. इस दौरान ट्रेन मनकापुर और बस्ती से लेकर गोरखपुर होते हुए बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी. नियमित साप्ताहिक सेवा कब से शुरू होगी इसकी तारीख रेलवे बाद में घोषित करेगा. प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी इस रेल सेवा की शुरुआत भारत और नेपाल के बीच उच्चस्तरीय संपर्क के लिहाज से भी अहम है. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 और 23 नवंबर को भारत दौरे पर हैं. यह उनका पहला भारत दौरा है. उनके साथ नेपाल के वित्त और विदेश मंत्री समेत एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत होनी है. इसी दौरान दोनों नेता वर्चुअल माध्यम से अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. Advertisementअयोध्या-जनकपुर ट्रेन का पूरा शेड्यूल स्टेशनअयोध्या से जनकपुर धामजनकपुर धाम से अयोध्याअयोध्या धामदोपहर 12:30 बजे रवानासुबह 8:10 बजे आगमनमनकापुरदोपहर 2:05 बजे–बस्तीदोपहर 3:03 बजे–गोरखपुरशाम 5:30 बजेसुबह 3:55 बजेपनियहवारूट में शामिल–नरकटियागंजरात 9:00 बजेरात 10:50 बजेरक्सौलरात 11:10 बजेरात 8:45 बजेसीतामढ़ीरात 1:35 बजेशाम 7:00 बजेशीशोरूट में शामिल–मधुबनीसुबह 4:48 बजेदोपहर 3:48 बजेजयनगरसुबह 6:30 बजेदोपहर 2:10 बजेजनकपुर धामसुबह 10:00 बजे आगमनदोपहर 1:00 बजे रवाना यूपी और बिहार के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन अयोध्या से रवाना होने के बाद ट्रेन मनकापुर और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी. इसके बाद बिहार में पनियहवा और नरकटियागंज के रास्ते रक्सौल पहुंचेगी. आगे सीतामढ़ी और शीशो होते हुए मधुबनी और जयनगर से गुजरेगी. इसके बाद नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचेगी. इस रूट से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. खासकर रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह कनेक्शन उपयोगी हो सकता है. अयोध्या से जनकपुर तक कितना लगेगा समय?
उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी. यानी सफर में करीब 21 घंटे 30 मिनट लगेंगे. वापसी में ट्रेन जनकपुर धाम से दोपहर 1 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी. रेलवे के मुताबिक 23 और 24 नवंबर को उद्घाटन स्पेशल चलाई जाएगी. नियमित साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की तारीख पूर्व मध्य रेलवे अलग से जारी करेगा.About the AuthorSenior Sub Editorसुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 14:38 ISTऔर पढ़ें

