राष्ट्रवाणी: Maruti Suzuki Rate Hike : मारुति-सुजुकी ने दिया झटका, कारों के दाम बढ़ाएMaruti Suzuki Rate Hike : मारुति-सुजुकी ने दिया झटका, कारों के दाम बढ़ाए, कितना बढ़ा रेट, जानिएEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:46 ISTMaruti Suzuki Rate Hike : मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी चुनिंदा गाडियों के रेट में इजाफा कर दिया है. नए रेट आज से लागू हो गए हैं. औसतन वाहनों का मूल्य 0.31 फीसदी बढाया गया है. किस मॉडल के प्राइस में कितनी वृद्धि की गई है, इसकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है. इस साल चौथी बार कंपनी ने रेट बढाए हैं. नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी चुनिंदा गाडियों के रेट एक बार फिर बढ़ा दिए है. यह इस साल की चौथी बढ़ोरतरी है. कंपनी ने रविवार को बताया कि नई कीमतें आज यानी 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई है. कंपनी ने कारों के रेट में औसतन 0.31 फीसदी का इजाफा किया है. हालांकि किन-किन मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, इसका विस्तृत विवरण कंपनी ने जारी नहीं किया. स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि लगातार बनी हुई लागत संबंधी चुनौतियों और महंगाई के दबाव को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा है. कंपनी ने कहा कि वह लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बढ़ते खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना आवश्यक हो गया है. सितंबर में भी बढ़ाए थे रेट गौरतलब है कि वर्ष 2026 के दौरान यह मारुति सुजुकी की ओर से की गई कई मूल्य बढ़ोतरी में से एक है. सितंबर में कंपनी ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कुछ मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपए तक की वृद्धि की थी. इससे पहले अगस्त में एरिना और नेक्सा रेंज के वाहनों की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ाई गई थीं. जून 2026 में भी कंपनी ने अपने यात्री वाहन पोर्टफोलियो में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी लागू की थी. Advertisementनई मूल्य वृद्धि ऐसे समय में आई है जब कंपनी की आय तो बढ़ रही है, लेकिन प्रॉफिट पर दबाव बना हुआ है. वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 26.9 प्रतिशत घटकर 2,415 करोड़ रुपए रह गया. इसके विपरीत, कंपनी का परिचालन राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 53,340 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 42,332 करोड़ रुपए था.About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 14:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

