राष्ट्रवाणी: घर में अकेली महिला की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, सोने के गहने गायबघर में अकेली महिला की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान, सोने के गहने गायबReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:43 ISTElderly Woman Murder: गोहाना के गांव घढ़वाल में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. महिला घर में अकेली रहती थी. उसका शव कमरे में पड़ा मिला. गले पर चोट के निशान और कान-नाक से सोने के आभूषण गायब मिलने के बाद लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.gohana newsसोनीपत: जिले के गोहाना स्थित बरोदा थाना क्षेत्र के घढ़वाल गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है. महिला घर में अकेली रहती थी. उसका शव कमरे में पड़ा मिला. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. कमरे की बारीकी से तलाशी ली. इसके बाद स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस जांच में सामने आया की महिला के गले पर चोट के निशान थे. उसके कान-नाक से सोने के आभूषण गायब थे. पुलिस लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जता रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टामर्टम के लिए अस्पताल भेज दी है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है. फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मृतका 70 वर्षीय सरोज थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, सरोज का एक बेटा और दो बेटियां हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा नौकरी करता है. इसी वजह से वह घर में अकेली रहती थी. घर का गेट था खुला लोगों का कहना है कि सुबह घर का गेट खुला था. पड़ोस के लोगों ने सरोज काे आवाज लगाई. लेकिन, घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद पड़ोसी घर में गये थे. वहां लोगों ने कमरे में सरोज को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरु किया. शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सरोज के बेटे को भी खबर दी गई है. Advertisementपुलिस खंगाल रही सीसीटीवी पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस हर एक बिंंदु पर जांंच कर रही है. महिला के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है. आसपास के एरिया में टावर डंप भी कराया जा रहा है. ताकि कुछ सुराग मिल सकें. पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Gohana,Sonipat,HaryanaFirst Published :November 22, 2026, 14:43 ISTऔर पढ़ें

