राष्ट्रवाणी: 30 दिन बाद करें सरसों में पहली सिंचाई, लेकिन न करना ये गलती, कोई बताएगा नहींMustard Farming : 30 दिन बाद करें सरसों में पहली सिंचाई, लेकिन न करना ये गलती, कोई बताएगा नहींReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:50 ISTMustard Farming Tips : सरसों की अच्छी पैदावार के लिए सही समय पर सिंचाई जरूरी है. जरूरत से ज्यादा पानी देना भी ठीक नहीं है. सिंचाई का समय पौधों की बढ़वार, मिट्टी की नमी और मौसम पर निर्भर करता है. कृषि विज्ञान केंद्र सुल्तानपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि किसान भाई पहली सिंचाई बुवाई के लगभग 30 से 35 दिन बाद, दूसरी सिंचाई फूल आने और फलियां बनने की अवस्था में करें. इस समय फसल में फूल आने लगते हैं और धीरे-धीरे फलियों का विकास शुरू होता है. यह फसल की निर्णायक अवस्थाओं में से एक है. नमी की कमी होने से फूल और फलियां प्रभावित हो सकती हैं. उत्पादन में गिरावट आ सकती है. 60 से 65 दिन के आसपास दूसरी सिंचाई जरूर करें. सुल्तानपुर. रबी के मौसम में सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए फसल की अच्छी पैदावार पाने के लिए सिंचाई का सही समय जानना बेहद जरूरी है. सरसों की फसल में जरूरत से ज्यादा पानी देना भी नुकसानदायक हो सकता है. सरसों की फसल में सिंचाई का समय उसकी बढ़वार, मिट्टी की नमी और मौसम पर निर्भर करता है. आमतौर पर सरसों की फसल में दो महत्वपूर्ण अवस्थाओं पर सिंचाई की जरूरत पड़ती है. पहली सिंचाई बुवाई के लगभग 30 से 35 दिन बाद, दूसरी सिंचाई फूल आने और फलियां बनने की अवस्था में करनी चाहिए. कृषि विज्ञान केंद्र सुल्तानपुर में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि सरसों की दूसरी सिंचाई पहली सिंचाई के लगभग 25 से 30 दिन बाद की जा सकती है. इस समय फसल में फूल आने लगते हैं और धीरे-धीरे फलियों का विकास शुरू होता है. यह फसल की सबसे महत्वपूर्ण अवस्थाओं में से एक है. इस दौरान खेत में नमी की कमी होने से फूल और फलियां प्रभावित हो सकती हैं, जिससे उत्पादन में गिरावट आ सकती है. किसान फसल की स्थिति देखकर 60 से 65 दिन के आसपास दूसरी सिंचाई जरूर करें. ज्यादा पानी क्यों घातक डॉ. एके सिंह बताते हैं कि किसानों को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सरसों की फसल को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. खेत में जरूरत से ज्यादा सिंचाई करने या पानी भरने से पौधों की जड़ों पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे फसल में रोग लगने और पौधों के गिरने की आशंकी भी बढ़ जाता है. इसलिए हल्की सिंचाई करें और खेत में पानी को अधिक समय तक जमा न रहने दें. अगर बारिश हो चुकी है और खेत में पर्याप्त नमी है, तो तुरंत सिंचाई करने से बचें. पानी की कमी हो तो अपनाएं ये ट्रिक डॉ. एके सिंह के मुताबिक, अगर किसानों के पास सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें फसल की महत्वपूर्ण अवस्थाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए. ऐसी स्थिति में फूल आने और फलियां बनने के समय खेत में नमी बनाए रखना जरूरी है. हल्की मिट्टी में नमी जल्दी कम होती है, जबकि भारी मिट्टी में पानी अधिक समय तक बना रहता है. इसलिए सिंचाई का अंतर मिट्टी के अनुसार तय करें. सही समय पर संतुलित सिंचाई करने से सरसों की फसल का बेहतर विकास होता है और अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ जाती है. About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…Location :Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 14:50 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

