राष्ट्रवाणी: Ayodhya: 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा में पहुंचे 80 लाख श्रद्धालु, चमका व्यापारAyodhya: रामनगरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में पहुंचे 80 लाख श्रद्धालु, चमका व्यापारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:53 ISTAyodhya 14 Kosi Parikrama: अयोध्या में कार्तिक महीने की 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में देशभर से रिकॉर्ड 80 लाख श्रद्धालु पहुंचे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़ी भक्तों की संख्या से सरयू स्नान और मंदिरों में दर्शन के साथ-साथ अयोध्या के होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय व्यापारियों के कारोबार में जबरदस्त तेजी आई है. जानें व्यापार मंडल और स्थानीय कारोबारियों का क्या कहना है. Ayodhya 14 Kosi Parikrama: रामनगरी अयोध्या में आस्था के साथ-साथ अब स्थानीय अर्थव्यवस्था भी नई ऊंचाइयों को छू रही है. कार्तिक महीने के पावन अवसर पर आयोजित 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा ने इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां देश के कोने-कोने से करीब 80 लाख श्रद्धालु रामलला की नगरी पहुंचे. एक तरफ जहां सरयू स्नान और मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन से पूरी अयोध्या भक्तिमय नजर आई, वहीं लाखों भक्तों के इस सैलाब ने होटल, प्रसाद, फूल-माला और छोटे-बड़े दुकानदारों के कारोबार में जबरदस्त जान फूंक दी है. प्रमुख मठ-मंदिरों में लगा भक्तों का तांता दरअसल, भगवान राम की नगरी अयोध्या में कार्तिक महीने का विशेष धार्मिक महत्व है. इस पूरे महीने श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहता है. 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वहीं हनुमानगढ़ी, राम मंदिर, कनक भवन सहित अन्य प्रमुख मठ-मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. स्थानीय कारोबार और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या का सकारात्मक असर स्थानीय कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है. होटल, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, प्रसाद, फूल-माला, पूजन सामग्री, परिवहन और छोटे-बड़े दुकानदारों के कारोबार में तेजी देखने को मिली. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से स्थानीय व्यापारियों को बेहतर आमदनी का अवसर मिला है. इससे अयोध्या की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है. व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले- साधु-संतों से लेकर व्यापारियों तक को मिला लाभ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में प्रतिदिन उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. कार्तिक का पूरा महीना विशेष पवित्र माना जाता है. इस दौरान चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. दोनों परिक्रमा को मिलाकर लगभग 80 लाख श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है. उन्होंने कहा कि अयोध्या धर्म और आस्था की नगरी है. यहां का व्यापार, साधु-संत, मठ-मंदिर और स्थानीय नागरिक सभी श्रद्धालुओं पर निर्भर हैं. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से व्यापारियों के साथ-साथ मठ-मंदिरों और स्थानीय लोगों को भी काफी लाभ मिला है. Advertisementपरिक्रमा मार्ग के विकास से श्रद्धालुओं को मिली सहूलियत व्यापारी रुचि गुप्ता ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब अयोध्या में विकास कार्य होने से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. पहले श्रद्धालु परिक्रमा करने आते थे, लेकिन रास्तों में कंकड़-पत्थर होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इस बार परिक्रमा मार्ग का विकास होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली है. बेहतर सुविधाओं और लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या का सीधा फायदा स्थानीय व्यापार को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में कारोबार में काफी बढ़ोतरी हुई है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 14:53 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

