राष्ट्रवाणी: मुंगेर में JDU नेता के घर फायरिंग के आरोपी का वीडियो, कोर्ट में सरेंडर की बात’मेरा एनकाउंटर कर देंगे…’, मुंगेर में JDU नेता के घर फायरिंग के आरोपी का वीडियो, कोर्ट में सरेंडर की बातReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:53 ISTMunger News: मुंगेर में JDU नेता के घर फायरिंग के मामले में नया मोड़ आया है. मुख्य आरोपी बताए जा रहे सोनू मिश्रा उर्फ सोनू पाठक ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है. उसने पुलिस से एनकाउंटर का डर जताया है. आरोपी ने कहा है कि वह पुलिस के सामने नहीं, बल्कि कोर्ट में सरेंडर करेगा.फायरिंग के आरोपी सोनू मिश्रा ने वीडियो जारी किया.मुंगेरः बिहार के मुंगेर में JDU नेता के घर फायरिंग के मामले में अब आरोपी का वीडियो सामने आया. हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में JDU नेता राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के घर पर गोलीबारी हुई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे सोनू मिश्रा उर्फ सोनू पाठक ने वीडियो जारी किया. इसमें उसने घटना के पीछे जमीन विवाद की बात कही है. साथ ही पुलिस पर एनकाउंटर का डर दिखाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . आरोपी ने वीडियो जारी कर क्या कहा?
सोनू मिश्रा ने वीडियो में बताया कि करीब दो साल पहले उसने बबलू झा के छोटे भाई से 10 कट्ठा जमीन खरीदी थी. वह उस जमीन पर खेती भी कर रहा था. बाद में जमीन वापस करने और पैसे लौटाने को लेकर बातचीत हुई थी. आरोपी का दावा है कि कुछ लोग उसे बातचीत के बहाने बबलू झा के घर ले गए थे. वहां अचानक फायरिंग शुरू हो गई. उसने कहा कि गोली चलाने वाले लोगों के साथ वह भी वहां मौजूद था, लेकिन किसी तरह अपनी जान बचाकर निकल गया. पुलिस जांच में ही घटना से जुड़ी पूरी बात सामने आ सकेगी. ‘पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देगी’ वीडियो में सोनू मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी है. उसका आरोप है कि पुलिस उसके घर पहुंची थी और उसे गोली मारने की धमकी दी गई थी. उसने कहा कि उसे डर है कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है. इसी वजह से उसने पुलिस के सामने जाने के बजाय न्यायालय में सरेंडर करने की बात कही. Advertisement 18 नवंबर को JDU नेता के घर हुई थी फायरिंग बता दें कि, 18 नवंबर की रात हवेली खड़गपुर के रतैठा गांव में JDU के प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के घर पर गोलीबारी हुई थी. बबलू झा ने थाने में आवेदन देकर सोनू मिश्रा और कुछ अन्य लोगों पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए थे. इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Munger,BiharFirst Published :November 22, 2026, 14:53 ISTऔर पढ़ें

