राष्ट्रवाणी: Narmada Ghat: बैकुंठ चतुर्दशी पर एक लाख दीपों से जगमगाएगा नर्मदा का आंचलVaikuntha Chaturdashi: बैकुंठ चतुर्दशी पर एक लाख दीपों से जगमगाएगा नर्मदा का आंचल, रंगोली में दिखेंगे शास्त्रार्थ के प्रसंगReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:59 ISTVaikuntha Chaturdashi: वैकुंठ चतुर्दशी पर मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर में नर्मदा तट अयोध्य की तर्ज पर दीप पर्व मनाया जाएगा. इस दौरान एक लाख दीप जलाए जाएंगे. इस दौरान रंगोली के जरिए आदि गुरु शंकराचार्य और मंडन मिश्र के शास्त्रार्थ के प्रसंग भी दर्शाए जाएंगे. राम मंदिर और 12 ज्योतिर्लिंग की आकृतियां भी आकर्षण का केंद रहेगी. खरगोन. मध्य प्रदेश की मिनी अयोध्या और पंडित मंडन मिश्र की नगरी मंडलेश्वर एक बार फिर लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाने जा रही है. वैकुंठ चतुर्दशी पर नर्मदा तट पर ऐसा दिव्य नजारा देखने को मिलेगा, जहां घाट से लेकर नदी का आंचल दीपों की रोशनी से चमक उठेगा. इस बार रंगोली के जरिए आदि गुरु शंकराचार्य, मंडन मिश्र और भारती देवी के बीच हुए विश्व प्रसिद्ध शास्त्रार्थ के प्रसंग भी जीवंत किए जाएंगे. 23 नवंबर को आयोजित होने वाले दीप पर्व महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. मंडलेश्वर में दीप पर्व महोत्सव की शुरुआत साल 2021 में महज 5100 दीपों से हुई थी. समय के साथ आयोजन का स्वरूप लगातार बढ़ता गया और अब यह क्षेत्र के बड़े दीप उत्सवों में शामिल हो गया है. इस साल महोत्सव का छठा आयोजन होगा. दीप पर्व महोत्सव समिति के भूपेंद्र चौहान ने बताया कि इस बार नर्मदा घाट पर 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. इतनी ही संख्या में दीप मां नर्मदा में प्रवाहित किए जाएंगे. यानी घाट और नदी में मिलाकर एक लाख दीपों से पूरा क्षेत्र रोशन होगा. रंगोली में दिखेगा शंकराचार्य और मंडन मिश्र का शास्त्रार्थ इस साल दीप पर्व महोत्सव की थीम धार्मिक और ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित होगी. रंगोली के माध्यम से आदि गुरु शंकराचार्य और पंडित मंडन मिश्र के बीच हुए विश्व प्रसिद्ध शास्त्रार्थ के दृश्य उकेरे जाएंगे. इस प्रसंग में मंडन मिश्र की पत्नी भारती देवी की भूमिका को भी रंगोली के जरिए दर्शाया जाएगा. इसके अलावा अयोध्या के राम मंदिर, देश के 12 ज्योतिर्लिंग और अखंड भारत की आकृतियां भी बनाई जाएंगी. इन आकर्षक रंगोलियों के चारों ओर दीपों की श्रृंखला सजाई जाएगी. एक साथ जलेंगे 51 हजार दीप महोत्सव की शुरुआत 23 नवंबर शाम 7 बजे भारत माता और मां नर्मदा की काकड़ा आरती से होगी. इसके बाद घाट पर श्रद्धालु एक साथ 51 हजार दीप प्रज्वलित करेंगे. महज 3 से 4 मिनट में पूरे घाट पर दीपों की रोशनी फैलाने की तैयारी है. इसके बाद नावों के जरिए लगातार 51 हजार दीप मां नर्मदा में प्रवाहित किए जाएंगे. नदी के बीच होने वाली भव्य आतिशबाजी भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी. Advertisement सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी धार्मिक परंपरा दीप पर्व महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. अश्विन पाटीदार (गोलू मामा) और सचिन पाटीदार ने बताया कि क्षेत्रीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक थीम पर नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी. इसके साथ ही आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी. श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी. उन्होंने बताया कि, महोत्सव के लिए हर घर से दिए और तेल एकत्रित किया जाता है. ताकि इस आयोजन में सभी का योगदान रहे. दुल्हन की तरह सज रही मंडलेश्वर नगरी दीप पर्व को लेकर मंडलेश्वर में खासा उत्साह है. नर्मदा घाट से लेकर मुख्य बाजार तक रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावट से नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. महिलाएं और बालिकाएं निशुल्क रंगोली बनाकर आयोजन में अपनी भागीदारी निभा रही हैं. महोत्सव को भव्य बनाने के लिए 100 से अधिक कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं. नगर वासियों के लिए यह उत्सव किसी त्योंहार से कम नहीं है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khargone,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 14:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

