राष्ट्रवाणी: 28 साल की उम्र में गीतकार सनारे ने टॉलीवुड में रचे 100 से ज्यादा सुपरहिट गानेHyderabad News: 28 साल की उम्र में रचा इतिहास, शॉर्ट फिल्मों से शुरुआत कर टॉलीवुड को दिए 100 से ज्यादा हिट गानेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:01 ISTHyderabad News: टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक युवा संगीत प्रतिभा ने महज 28 साल की उम्र में अपनी खास पहचान बना ली है. शॉर्ट फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाले इस कलाकार ने अब तक 100 से ज्यादा सुपरहिट गाने दिए हैं. ख़बरें फटाफट हैदराबाद: सिनेमा जगत में अपनी कलम का जादू बिखेरने के लिए अक्सर सालों के अनुभव की जरूरत होती है लेकिन तेलंगाना के एक युवा गीतकार ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है. महज 28 साल की उम्र में 100 से अधिक फिल्मी गाने लिखकर सत्यनारायण रेड्डी उर्फ सनारे ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री टॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल किया है. रामावरम गांव से ताल्लुक रखने वाले सत्यनारायण रेड्डी का सफर बेहद प्रेरणादायक है. उन्होंने IIIT नुजविड से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई की है. बचपन से ही कविताएं और कहानियां लिखने के शौकीन रहे सनारे ने इंजीनियरिंग के बाद कॉर्पोरेट नौकरी के बजाय अपने जुनून को चुना. साल 2018 में उन्होंने छोटे-छोटे शॉर्ट फिल्मों के लिए गाने लिखने से अपने करियर की शुरुआत की. मेहनत और लगन के दम पर साल 2021 में उन्हें बड़ा ब्रेक मिला सत्यनारायण रेड्डी बताते है कि मेहनत और लगन के दम पर साल 2021 में उन्हें बड़ा ब्रेक मिला. प्रतिष्ठित बैनर गीता आर्ट्स की फिल्म चावु कबुरु चल्लगा से उन्होंने मुख्यधारा के सिनेमा में कदम रखा. इस फिल्म में उनका लिखा गाना पैना पटारम काफी लोकप्रिय हुआ. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते नानी की फिल्म सरिपोधा शनिवारम का गाना उल्लासम, ब्यूटी का कन्नम्मा और विथुलो का मेरिसिपोया. जैसे कई यादगार गीत लिखे. मुंबई से फोन कर उनकी जमकर तारीफ की हाल ही में किरण अब्बावरम की फिल्म रियलिटी के लिए उनका लिखा गाना भजगोविंदम जबरदस्त चर्चा में है. मध्यमवर्गीय परिवारों के संघर्ष और जीवन की सच्चाई को बयां करने वाले इस गाने ने करोड़ों लोगों का दिल जीता है. इस गीत की सफलता के बाद दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भी मुंबई से फोन कर उनकी जमकर तारीफ की. Advertisementशॉर्ट फिल्मों से लेकर बड़े पर्दे तक 100 से अधिक गानों का सफर अपने लंबे नाम सत्यनारायण रेड्डी के शुरुआती अक्षरों को जोड़कर उन्होंने अपना स्क्रीन नेम सनारे रखा, जो आज हर संगीत प्रेमी की जुबान पर है. वर्तमान में वे वीसा, ईएमआई और केवीएन प्रोडक्शन जैसी कई बड़ी आगामी फिल्मों के लिए गाने लिख रहे हैं. 28 साल की छोटी सी उम्र में शॉर्ट फिल्मों से लेकर बड़े पर्दे तक 100 से अधिक गानों का यह सफर हर युवा कलाकार के लिए एक बड़ी मिसाल है.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Hyderabad,TelanganaFirst Published :November 22, 2026, 15:01 ISTऔर पढ़ें

