राष्ट्रवाणी: गहने खरीदने वालों की मौज, 11,916 सस्ता हुआ सोना, चांदी का रेट 25,500 गिरा Gold-Silver कीमत : गहने खरीदने वालों की मौज, 11,916 सस्ता हुआ सोना, चांदी का रेट 25,500 गिराEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:08 ISTGold-Silver कीमत : भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेट में जोरदार गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड-सिल्वर बिकवाली का दबाव झेल रहे हैं. सोने का रेट कम होने से शादी के लिए गहने खरीदने वालों को राहत मिलेगी. सोने और चांदी का रेट इस हफ्ते खूब कम हुआ है. (Photo : Canva)नई दिल्ली. शादी-ब्याज के सीजन में जो लोग सोना-चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है. इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के के दामों में जोरदार गिरावट आई. महज एक हफ्ते में जहां सोना 11,916 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, वहीं चांदी की कीमतों में तो करीब 25,472 रुपये प्रति किलो की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम 11,916 रुपए कम होकर 1,23,893 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले हफ्ते यह 1,35,809 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,13,486 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले हफ्ते इसका भाव 1,24,401 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 18 कैरेट सोने का दाम 1,01,857 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 92,920 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इस हफ्ते सोने का उच्चतम रेट 16 नवंबर को सुबह के सत्र में 1,34,971 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. न्यूनतम दाम 20 नवंबर को सुबह के सत्र में 1,23,584 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया. सोने के साथ चांदी में भी गिरावट इस हफ्ते चांदी के दाम में भी जोरदार गिरावट आई. चांदी का दाम 25,472 रुपए कम होकर 1,52,528 रुपए प्रति किलो हो गया है. पिछले हफ्ते चांदी का दाम 1,78,000 रुपए प्रति किलो था. इस हफ्ते चांदी 16 नवंबर को शाम के सत्र में सबसे तेज 1,70,251 रुपए प्रति किलो बोली गई. वहीं 20 नवंबर को सुबह के सत्र में इसका दाम सबसे कम 1,50,650 रुपए प्रति किलो था. आईबीजेए सुबह और शाम, दो बार सोने-चांदी का रेट जारी करता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 9% गिरा सोने का भाव Advertisementअंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. कॉमैक्स पर सोने का दाम 9 फीसदी कम होकर 3,539 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी के दाम में भी करीब 16 फीसदी की गिरावट आई और यह घटकर 41.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. रुपए में मजबूती और कॉमेक्स गोल्ड में कमजोरी ने घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव और बढ़ा दिया. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,500 डॉलर का स्तर एक अहम सपोर्ट बना हुआ है. About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 15:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

