राष्ट्रवाणी: सचिन तेंदुलकर भी हुए रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद, जमकर की तारीफसचिन तेंदुलकर भी हुए रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद, ‘कपिल देव’ के किरदार में भा गए थे एक्टरWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:09 ISTफैंस और बॉलीवुड सितारों के बाद सचिन तेंदुलकर भी रणवीर सिंह के मुरीद हुए. मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के दौरान सचिन ने रणवीर के अभिनय की तारीफ की. उन्होंने कहा कि एक्टर ने फिल्म 83 में कमाल का काम किया था. वो 83 में कपिल देव के किरदार में बखूबी ढल गए थे. सचिन तेंदुलकर ने रणवीर सिंह की तारीफ की. (फोटो साभार आईएएनएस)नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और हर किरदार में खुद को ढालने की कला के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन फिल्म ’83’ में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार उनके सबसे शानदार प्रदर्शन में गिना जाता है. इस फिल्म में रणवीर ने न सिर्फ कपिल देव के लुक और अंदाज को अपनाया, बल्कि उनके खेलने के तरीके को भी पर्दे पर बखूबी उतारा था. अब दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी रणवीर की इस अदाकारी के कायल हो गए हैं. उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए यहां तक कह दिया कि रणवीर एक अच्छे क्रिकेटर भी बन सकते हैं. दरअसल, मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के दौरान रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात हुई. सचिन तेंदुलकर ने जमकर की रणवीर सिंह की तारीफ इस दौरान दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिली. रणवीर ने सचिन से एक मजेदार सवाल पूछते हुए कहा कि अगर वो दोनों अपनी भूमिकाएं बदल लें, तो कौन बेहतर क्रिकेटर और कौन बेहतर अभिनेता साबित होगा?
अभिनेता के इस सवाल पर सचिन ने हंसते हुए कहा, ‘ये तो गूगली हो गई. फिल्म में आप तेज गेंदबाजी कर रहे थे, है ना? लेकिन मैं मजाक नहीं कर रहा हूं. आपने अपना किरदार बिल्कुल सही तरीके से निभाया था.’ सचिन ने आगे फिल्म ’83’ में रणवीर के अभिनय की तारीफ करते हुए 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़ी अपनी यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि कपिल देव को खेलते हुए देखकर ही वह बड़े हुए हैं और रणवीर को पर्दे पर उनके किरदार में देखकर ऐसा लगा, जैसे वह वास्तव में मैदान पर खेल रहे हों. Advertisementसचिन ने कहा कि 1983 का वर्ल्ड कप उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी ऐतिहासिक जीत से उनकी क्रिकेट सफर को प्रेरणा मिली थी. उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेता एक अच्छे क्रिकेटर बन सकते हैं. इतना ही नहीं, सचिन ने उन्हें मैदान पर आकर गेंदबाजी करने का न्योता भी दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘कभी ग्राउंड पर आओ और मेरे लिए गेंदबाजी करो’. साल 2021 में रिलीज हुई थी फिल्म ’83’ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ’83’ भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 वर्ल्ड कप जीत की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित थी. फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव और दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाई थी. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम और एमी विर्क समेत कई कलाकार नजर आए थे. फिल्म को दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 14:56 ISTऔर पढ़ें

