राष्ट्रवाणी: ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से इनकारऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकारEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:49 ISTभोपाल के ऐशबाग स्थित 600 जनता क्वार्टरों के ध्वस्तीकरण मामले में एमपी हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. रविवार को विशेष सुनवाई के दौरान जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने केवल क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान को बुधवार तक अंतरिम राहत दी. क्या है पूरा मामला विस्तार से पढ़िये..ऐशबाग क्वार्टर ध्वस्तीकरण मामलारमाकांत दूबे/भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी के ऐशबाग स्थित 600 जनता क्वार्टर के ध्वस्तीकरण को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. रविवार के दिन हई विशेष सुनवाई में जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता के क्वार्टर नंबर 465 को लेकर बुधवार तक अंतरिम रोक लगाई. 23 नवंबर सोमवार को बाकी 599 क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई जारी रहेगी. दरअसल, क्वार्टर नंबर 465 के आवंटी मोहम्मद हफीज खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नगर निगम की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी. याचिकाकर्ता को ओर से कहा गया था कि नगर निगम जिन क्वार्टरों को तोड़ने के कार्रवाई करने जा रहा है उसे रोका जाए. नया फ्लैट और किराया देने की बात हाउसिंग बोर्ड के वकील कपिल दुग्गल ने बताया कि सभी 600 क्वार्टर 2016 में ही जर्जर घोषित हो चुके हैं, जिससे जान-माल का खतरा है. क्वार्टर को खाली करने के कई बार नोटिस भी दिया जा चुके हैं. बोर्ड का कहना है कि रीडेवलमेंट स्कीम में वैध आवंटियों को नया फ्लैट मिलेगा और निर्माण अवधि का किराया भी मिलेगा. Advertisementकोर्ट ने अपने आदेश में कहा -पूरे 600 क्वार्टर का ध्वस्तीकरण नहीं रुकेगा. – सिर्फ याचिकाकर्ता के क्वार्टर नंबर 465 पर बुधवार तक रोक. – याचिकाकर्ता और हाउसिंग बोर्ड अधिकारी कलेक्टर के साथ बैठक कर किराए का निर्धारण करेंगे, बुधवार को कोर्ट को बताएंगे. – बाकी 599 क्वार्टर तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को यथावत जारी रहेगी. बुधवार की सुनवाई पर टिकी नजरें कोर्ट ने पूरे ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केवल याचिकाकर्ता के क्वार्टर नंबर 465 पर बुधवार तक रोक लगाई है. साथ ही याचिकाकर्ता और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को कलेक्टर के साथ बैठक कर किराए की राशि निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं. इस बैठक का विवरण बुधवार को कोर्ट के सामने प्रस्तुत करना होगा. इस आदेश के बाद सोमवार को 600 में से 599 क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई जारी रह सकेगी. वहीं, क्वार्टर नंबर 465 को लेकर आगे का फैसला बुधवार को होने वाली सुनवाई में सामने आएगा.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bhopal,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 14:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

