राष्ट्रवाणी: BLA ने पाक फौज की बखिया उधेड़ दी, ठोकी चौकियां, चीन के भी सीने पर दिए जख्मBLA ने पाकिस्तानी फौज की बखिया उधेड़ दी, 11 हमले, ठोकी चौकियां, चीन के भी सीने पर दिए गहरे जख्मReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:22 ISTBLA attacks Pakist Military Installation: पाकिस्तान के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं. न तो सियासत स्थिर है और न ही अंदरूनी हालात. इसी बीच बीएलए ने एक बार फिर से पाकिस्तानी फौज को दर्द देना शुरू कर दिया है. इस बार इस संगठन ने कुल 11 ठिकानों पर हमले किए हैं और दावा किया है कि नुकसान काफी बड़ा है. ख़बरें फटाफटबलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौजियों पर फिर टूटा बीएलए का कहर. (फाइल फोटो-रॉयटर्स)पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर से बलूच विद्रोही संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने वहां की फौज को पानी पिला दिया. इस संगठन ने एक साथ 11 हमले करके पाकिस्तानी सुरक्षा व्यवस्था को बड़ी चुनौती दी है. इसके साथ ही बीएलए ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने इस बार पाकिस्तानी सेना के ठिकानों के साथ-साथ चीनी कंपनियों से जुड़े माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नहीं छोड़ा है. कहां पाकिस्तानी हुकूमत दूसरे देशों की कंपनियों को अपने यहां बुला रही है और कहां चीनी इंवेस्टर्स को भी ऐसे हमले दहला रहे है. निश्चिमत तौर पर इन हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तानी सेना की ओर से अब तक नुकसान और जख्मी हुए लोगों को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. बलूच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक उसके लड़ाकों ने दलबंदिन, नोश्की और सोराब सहित कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई की. इन सबके बीच सबसे बड़ी घटना दलबंदिन के खारगुश्कान खनन केंद्र में हुई, जहां संगठन ने कब्जा करने का दावा किया है. बताया गया है कि वहां मौजूद भारी मशीनों और उपकरणों को आग के हवाले कर दिया गया. इतना ही नहीं विद्रोही संगठन ने 16 हथियार भी अपने कब्जे में लेने की बात भी कही है. ड्रोन के जरिये अटैक संगठन का दावा ये भी है कि उन्होंने सेना और रेंजर्स से जुड़े हुए कर्मचारियों को अगवा भी कर लिया है. बीएलए ने पाकिस्तानी मिलिट्री इंस्टालेशन पर हमले का दावा करते हुए कहा कि नोश्की और सोराब में सेना के शिविरों को निशाना बनाया गया. खासतौर पर बीएलए की यूनिट ‘कहर’ ने सोराब स्थित सैन्य कैंप पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी भी ली है. वाध इलाके में हुई एक अन्य कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है. चीन की परियोजनाएं भी निशाने पर Advertisementबलूचिस्तान वो इलाका है, जो एरिया में मामले में पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है. इतना ही नहीं यहां प्राकृतिक संसाधनों का बड़ा भंडार है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी सरकार दूसरे इलाकों के लिए करती है. यही वजह है कि गैस, सोना, तांबा और कोयले की मौजूदगी के बाद भी यहां की स्थानीय आबादी गरीबी, बेरोजगारी और विकास की कमी से जूझ रही है. स्थानीय लोगों को उनका उचित हिस्सा नहीं मिल रहा, जिसकी वजह से संगठन चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC), ग्वादर बंदरगाह और सैंदक खनन परियोजना का विरोध करता रहा है. चीन के प्रोजेक्ट भी इनके निशाने पर रहते हैं और ऐसा होना पाकिस्तानी सरकार के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनता रहा है. क्या है बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी?
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी एक सशस्त्र अलगाववादी संगठन है, जो पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता है. करीब 2000 के आसपास वजूद में आया यह संगठन मुख्य रूप से पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है. पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, ईरान और यूरोपीय संघ इसे आतंकवादी संगठन घोषित कर चुके हैं लेकिन ये खुद को आजाद बलूचिस्तान के लिए लड़ने वाला संगठन मानता है.About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 14:22 ISTऔर पढ़ें

