राष्ट्रवाणी: Meerut: हेयर कलर से भड़का पति, काटी पत्नी की चोटी, कटे बाल लेकर थाने पहुंचीMeerut News: बालों में कलर लगाने पर भड़का पति, काटी डाल बीवी की चोटी, कटे बाल लेकर थाने पहुंची पीड़िताReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:24 ISTMeerut News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर लगाने से नाराज एक पति ने अपनी पत्नी की चोटी काट दी. विरोध करने पर पति व ससुरालियों ने महिला से मारपीट की और उस पर तेजाब डालने की भी कोशिश की. डायल 112 की मदद से जान बचाकर पीड़िता अपनी कटी चोटी लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.Meerut News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर लगाने से नाराज एक पति ने अपनी ही पत्नी की चोटी काट दी और उस पर तेजाब डालने की कोशिश भी की. किसी तरह पुलिस की मदद से जान बचाकर पीड़िता अपनी कटी हुई चोटी हाथ में लेकर थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ इंसाफ की गुहार लगाई. दरअसल, पीड़िता ने किसी तरह डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया. यह मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. महिला ने पति के अलावा सास, जेठ और देवर के खिलाफ भी शिकायत दी है. बालों में कलर लगाने पर भड़का विवाद दरअसल, श्यामनगर की रहने वाली युवती का निकाह करीब 4 साल पहले समर गार्डन के रहने वाले रिहान से हुआ था. महिला का आरोप है कि पति काफी समय से उस पर अवैध संबंधों का शक करता है और इसी बात को लेकर उसे परेशान करता है. शनिवार को महिला ने अपने बालों में कलर लगाया था. इससे नाराज होकर रिहान ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी चोटी काट दी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और तेजाब डालने की कोशिश की. कटी चोटी लेकर थाने पहुंची पीड़िता, जांच शुरू पीड़िता ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया. इसके बाद शनिवार शाम हुमा अपनी कटी हुई चोटी लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची. उसने पुलिस को पूरी घटना बताई और कार्रवाई की मांग की. महिला ने पति रिहान, सास रोशन, जेठ साहिल और देवर सोनू के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Meerut,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 14:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

