राष्ट्रवाणी: ‘राघोपुर को डूबने के लिए छोड़ दिया था’, तेजस्वी यादव पर विजय सिन्हा का तंज‘राघोपुर को डूबने के लिए छोड़ दिया था’, तेजस्वी यादव पर मंत्री विजय सिन्हा का तंज, बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:29 ISTBihar Politics: ताजपुर-बख्तियारपुर पुल के उद्घाटन और उसके नामकरण को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. अब मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी स्थिति ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली हो गई है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी के माता-पिता के 15 साल के शासन में राघोपुर को बाढ़ और जलजमाव की समस्या से जूझने के लिए छोड़ दिया गया था.पीएम मोदी के दौरे के बाद विजय सिन्हा का राजद-कांग्रेस पर निशानापटना. बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार सियासी हमला बोला है. कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने और इसके उद्घाटन को लेकर तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए विजय सिन्हा ने उनकी स्थिति को खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा बताया. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के 15 साल के शासनकाल में राघोपुर को डूबने के लिए छोड़ दिया गया था और चुनाव के समय सिर्फ जाति के नाम पर वहां से वोट मांगा गया. मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता डेढ़ दशक तक सत्ता में रहे, लेकिन राघोपुर की समस्याओं का समाधान नहीं किया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब तेजस्वी यादव को चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र चुनना था, तब उन्होंने राघोपुर को ही क्यों चुना, जबकि वहां की व्यवस्था पहले से ठीक नहीं थी. तेजस्वी और लालू-राबड़ी शासन को घेरा मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता 15 वर्षों तक सत्ता में रहे, लेकिन राघोपुर की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया. उन्होंने सवाल उठाया कि उस दौर में राघोपुर को पटना से जोड़ने की कोई ठोस व्यवस्था क्यों नहीं की गई. सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार में ही इस छह लेन पुल की नींव पड़ी थी और आज एनडीए सरकार के समय में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण हुआ है. इससे राघोपुर का अंधेरा दूर हुआ है, पटना से दूरी कम हुई है और पूरे इलाके में रोजगार के नए अवसर खुले हैं. परिवारवाद और जातिवाद से बाहर नहीं निकल सकते राजद और कांग्रेस की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि इन दलों के नेता अपने माता-पिता, परिवार और जाति के नाम से बाहर कभी नहीं निकल सकते. उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के मोहताज नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज की धरोहर होते हैं. बिहार को लालटेन युग में धकेलने वालों पर तंज कसते हुए सिन्हा ने कहा कि आज हर घर में बिजली पहुंच रही है, गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है और कृषि के जरिए रोजगार पैदा करने की दिशा में काम हो रहा है. Advertisement जातिवाद की राजनीति करने वालों को मिला कड़ा संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की सराहना करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पीएम जब भी बिहार आते हैं, विकास की एक नई गाथा लिखकर जाते हैं. उनके इस दौरे से उन लोगों को बड़ा संदेश गया है जो समाज में जाति का जहर फैलाते हैं. उन्होंने कहा कि अब बिहार में जाति की नहीं बल्कि जमात की राजनीति होगी, जहां किसान समृद्ध होंगे, महिलाएं उद्यमी बनेंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने महाकवि विद्यापति की आदमकद प्रतिमा लगाने की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह काम पहले होना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए और इससे बिहार की सांस्कृतिक विरासत को नया सम्मान मिलेगा.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 14:29 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

