राष्ट्रवाणी: बेचैन ट्रंप अब भारत जैसे देशों में डेटा सेंटर बना रही कंपनियों पर भड़केबेचैन ट्रंप अब भारत जैसे देशों में डेटा सेंटर बना रही कंपनियों पर भड़के, भारी टैरिफ लगाने की धमकीWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:44 ISTडोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हम कंपनियों को दूसरे देशों में डेटा सेंटर बनाने की अनुमति नहीं देंगे. अगर वे ऐसा करती हैं तो कर सकती हैं, लेकिन उन्हें भारी टैक्स झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं सारा एआई इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका में ही बने. (Image- AP)नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अब वे अमेरिकी टेक कंपनियां है जो अमेरिका से बाहर भारत जैसे देशों में अपने एआई डेटा सेंटर स्थापित कर रही हैं. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी कंपनियां विदेशों में डेटा सेंटर बनाती हैं, तो उन पर भारी टैक्स (Heavy Tax) लगाया जाएगा. चीन के साथ जबरदस्त एआई कंपीटिशन में उलझे ट्रंप के इस रुख से साफ है कि वे हर हाल में एआई का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिकी धरती पर ही समेटे रखना चाहते हैं ताकि अमेरिका सुपर इंटेलिजेंस की रेस में किसी भी कीमत पर न पिछड़े. हालांकि, ट्रंप ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह टैक्स कितना होगा, किन कंपनियों पर लागू होगा और इसे कब से अमल में लाया जाएगा. व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एआई में इस्तेमाल होने वाली उन्नत तकनीक विकसित करने में अमेरिका फिलहाल चीन से आगे है. लेकिन उन्होंने अमेरिका के भीतर डेटा सेंटरों के निर्माण को लेकर आम जनता और राजनीतिक स्तर पर विरोध बढ़ रहे विरोध पर चिंता जताई. ट्रंप को डर है कि अगर इस विरोध की वजह से डेटा सेंटर निर्माण की रफ्तार अमेरिका में धीमी हुई तो इसका बहुत नुकसान होगा. टैक्स लगाने की दी धमकी ट्रंप ने कंपनियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि हम कंपनियों को दूसरे देशों में डेटा सेंटर बनाने की अनुमति नहीं देंगे. अगर वे ऐसा करती हैं तो कर सकती हैं, लेकिन उन्हें भारी टैक्स झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए. ट्रंप ने कहा कि पहले ही अमेरिका उन्नत कंप्यूटर चिप्स का उत्पादन विदेशों में होने का नुकसान झेल चुका है. एआई डेटा सेंटर के मामले में वे यह गलती नहीं दोहराएंगे. भारत पर क्या होगा असर Advertisementट्रंप की इस चेतावनी की आंच सीधे तौर पर भारत के तेजी से उभरते डेटा सेंटर बाजार तक पहुंच सकती है. डिजिटल सेवाओं, क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई एप्लिकेशन की बढ़ती मांग के चलते भारत वैश्विक टेक दिग्गजों का पसंदीदा ठिकाना है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में भारत की डेटा सेंटर क्षमता मात्र 375 मेगावाट थी, जो 2026 में चार गुना से ज्यादा बढ़कर करीब 1,575 मेगावाट तक पहुंच गई है. भारत सरकार की योजना 2030 तक देश की डेटा सेंटर क्षमता को अगस्त 2026 के 1.57 गीगावाट से बढ़ाकर करीब 8 गीगावाट तक ले जाने की है. इस क्षेत्र में करीब 70 अरब डॉलर की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जबकि लगभग 90 अरब डॉलर के निवेश की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जा चुकी है. About the Authorरुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 13:44 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

