राष्ट्रवाणी: माघ मेले की तैयारी तेज, 5000 जवान संभालेंगे सुरक्षा, 400 CCTV से निगरानीमाघ मेले की तैयारियां तेज, 5000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, 400 CCTV कैमरों से होगी निगरानीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:56 ISTMagh Mela Preparations: प्रयागराज में जनवरी 2027 में लगने वाले माघ मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. माघ मेले का आयोजन सकुशल और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने रविवार को शिविर स्थापना के लिए भूमि पूजन किया. माघ मेले के त्रिवेणी मार्ग पर पुलिस लाइन की स्थापना के लिए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया और अन्य अधिकारियों ने भूमि पूजन किया. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया. इस मौके पर भूमि पूजन के साथ ही पुलिस विभाग के ध्वज का भी पूजन किया गया.prayagraj newsPrayagraj: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2027 में लगने वाले माघ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर रविवार को पुलिस विभाग ने शिविर स्थापना के लिए भूमि पूजन किया. माघ मेले के त्रिवेणी मार्ग पर पुलिस लाइन की स्थापना होगी. पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया और अन्य अधिकारियों ने भूमि पूजन किया. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया. इस मौके पर भूमि पूजन के साथ ही पुलिस विभाग के ध्वज का भी पूजन किया गया. पुलिस के आला अधिकारियों ने भूमि पूजन और ध्वज पूजन के साथ माघ मेले के सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने की मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती से कामना की. भूमि पूजन के साथ ही पुलिस विभाग की ओर से माघ मेले के लिए पुलिस लाइन और बैरक निर्माण की तैयारियां आज से विधिवत शुरू हो जाएंगी. गौरतलब है कि इस बार माघ मेला 14/15 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति से शुरू होकर 6 मार्च को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व तक चलेगा. संगम की रेती पर कुल 52 दिनों तक तंबुओं का शहर आबाद रहेगा. वर्ष 2026 के माघ मेले में 21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने के बाद इस बार मेले का और विस्तार किया जा रहा है. इस बार माघ मेला करीब 925 हेक्टेयर क्षेत्र में 8 सेक्टरों में बसाया जाएगा. इस बार माघ मेले में 7 के बजाय 9 पांटून ब्रिज बनाए जाएंगे. माघ मेले में 19 थाने, 50 पुलिस चौकियां और 22 फायर स्टेशन भी बनाए जाएंगे. माघ मेले में 20 से ज्यादा फायर वॉच टावर, 16 से ज्यादा साइबर हेल्प डेस्क और 16 से ज्यादा महिला हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे. 400 से ज्यादा लगेंगे सीसीटीवी कैमरे माघ मेले में आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा. माघ मेला क्षेत्र में 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा, शहर में 1152 कैमरों से भी निगरानी की जाएगी. माघ मेले की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी. मेले में 42 से ज्यादा पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे. माघ मेले के लिए पार्किंग का क्षेत्रफल 250 हेक्टेयर से ज्यादा होगा. यहां करीब डेढ़ लाख वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी. मेले की सुरक्षा में 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. इनमें सिविल पुलिस, पीएसी, आरएएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवान शामिल रहेंगे. इसके अलावा, यूपी एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी मेले में तैनात रहेंगी. Advertisementतीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की लगेगी ड्यूटी पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के मुताबिक, पुलिस बल भी दिसंबर तक माघ मेला क्षेत्र में तैनात हो जाएगा. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पुलिस फोर्स बुलाई जाएगी. जल पुलिस के पास पर्याप्त संख्या में बोट मौजूद हैं, लेकिन अन्य जिलों से भी शासन ने बोट भेजने की अनुमति दी है. माघ मेले में तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. मेले में पर्याप्त संख्या में गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे. आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए फायर स्टेशन के साथ फायरकर्मियों की भी तैनाती रहेगी. पुरानी घटनाओं से सबक लेते हुए मेला पुलिस अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. भूमि पूजन कार्यक्रम में एडीशनल सीपी डॉ. अजय पाल शर्मा, एडिशनल सीपी विजय ढुल, डीसीपी माघ मेला विवेक चंद्र यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इस मौके पर श्रीमठ बाघम्बरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी भी मौजूद रहे.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Prayagraj,Prayagraj,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 13:56 ISTऔर पढ़ें
Trending
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1058 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- टीईटी से छूट की मांग को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन, अध्यादेश लाने की अपील—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- प्रतापपुर में हाथियों के आतंक और बिजली-राशन संकट पर भड़के ग्रामीण, 11 नंबर चौक जाम—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी

