राष्ट्रवाणी: जवाई के गांव में कटोरे वाली देसी चाय के दीवाने हुए विदेशी सैलानीराजस्थान के जवाई में चाय पीने का अनोखा अंदाज, न कप न हाई-फाई दुकान फिर भी विदेशियों की लगी रहती है भीड़Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:57 ISTJawai Village Tea Culture: राजस्थान के पाली जिले के जवाई क्षेत्र स्थित काला कोलर गांव में रबारी समाज के परिवार द्वारा बनाई जाने वाली पारंपरिक कटोरे वाली देसी चाय के विदेशी सैलानी दीवाने हो गए हैं. यहां चाय की एक चुस्की के लिए सैलानियों को एडवांस बुकिंग करवानी पड़ रही है.ख़बरें फटाफट पाली. साहब, पांच सितारा होटलों की महंगी कॉफी और स्टाइलिश कैफे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको राजस्थान की ऐसी चाय की दुनिया में ले चलते हैं, जहां न तो कोई मेन्यू कार्ड है, न ही कांच के कप… बल्कि पेड़ की छांव, पत्थर का चूल्हा, बकरी का ताजा दूध और मारवाड़ की कटोरे वाली परंपरा है. जवाई की वादियों में लेपर्ड सफारी का रोमांच देखने आने वाले विदेशी सैलानी अब इस देसी चाय के भी दीवाने हो चुके हैं. आलम यह है कि एक चुस्की के लिए भी सैलानियों को एडवांस बुकिंग करवानी पड़ती है. जवाई लेपर्ड सफारी में आने वाले इस गांव का नाम है काला कोलर,जहां पर देशी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगता है. सोशल मीडिया पर भी विदेशियों की चाय की चुस्की के वीडियो खूब वायरल होते है. पश्चिमी राजस्थान की जवाई की वादियों को यूं ही लेपर्ड सफारी और चट्टानों के अनोखे संसार के लिए नहीं जाना जाता. अब इस शांत और पथरीली धरती की पहचान में एक और अनोखा स्वाद जुड़ गया है—एक ग्रामीण परिवार की देसी चाय. पांच सितारा होटलों की सुख-सुविधाओं और आधुनिक कैफे के कल्चर से दूर, झोपड़ियों में रहने वाले रबारी समाज के एक परिवार की यह चाय इन दिनों देशी और विदेशी सैलानियों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है. हाथों-हाथ पकती है चाय, ताजगी ऐसी कि खींचे चले आते हैं मेहमान इस अनोखी चाय की सबसे बड़ी खासियत इसका बनाने का तरीका है. यहां पहले से थर्मस या केतली में चाय भरकर नहीं रखी जाती, बल्कि सैलानियों के सामने हाथों-हाथ ताजा चाय तैयार की जाती है. इसके लिए बकरी के ताजा दूध का इस्तेमाल किया जाता है. स्थानीय लोगों और सैलानियों के मुताबिक, बकरी के ताजा दूध की सोंधी खुशबू और पत्ती-मसालों का संतुलन इस चाय को बाकी तमाम चायों से बिल्कुल अलग बना देता है. विदेशी पर्यटक जब इस देसी स्वाद का अनुभव करते हैं, तो वे इसके मुरीद हुए बिना नहीं रह पाते. पत्थर के चूल्हे और घने पेड़ की छांव जहां शहरों में इंडक्शन और गैस चूल्हों की भागदौड़ है, वहीं जवाई के इस गांव में पत्थर के देसी और प्राकृतिक चूल्हे पर धीमी आंच में चाय पकती है. चूल्हे की चटकती लकड़ियों और धुएं की हल्की महक के बीच तैयार होने वाली चाय का अनुभव अपने आप में खास होता है. चाय पीने के लिए किसी आलीशान कमरे की जरूरत नहीं, बल्कि एक बड़े और घने पेड़ के नीचे बैठकर सैलानी प्रकृति की गोद में इस देसी स्वाद की चुस्कियां लेते हैं. विदेशी सैलानियों के लिए यह सिर्फ चाय पीने का मौका नहीं, बल्कि गांव की सादगी और जीवनशैली को करीब से महसूस करने का जरिया बन गया है. Advertisementकप-प्लेट नहीं, कटोरे में परोसने की मारवाड़ी परंपरा आधुनिक दौर में जहां डिस्पोजेबल और कांच के कप आम हैं, वहीं इस परिवार ने मारवाड़ की पुरानी और पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखा है. यहां चाय कप या प्लेट में नहीं, बल्कि देसी अंदाज में कटोरे के अंदर परोसी जाती है. कटोरे में गर्मागर्म चाय थामकर पेड़ के नीचे बैठना विदेशी मेहमानों को बेहद रास आ रहा है. कई सैलानी इस खास पल को अपने कैमरों और मोबाइलों में कैद करते हैं, जिससे यह देसी अंदाज सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. भीड़ इतनी कि करनी पड़ती है एडवांस बुकिंग जवाई में सफारी के लिए पहुंचने वाले सैलानियों की बढ़ती आवाजाही के चलते अब इस देसी चाय के ठिकाने पर भी खासी भीड़ जुटने लगी है. हर कोई इस अनोखे स्वाद और ग्रामीण माहौल का हिस्सा बनना चाहता है. स्थिति यह है कि चाय पीने के लिए सैलानियों को पहले से बुकिंग करवानी पड़ती है. झोपड़ियों में रहने वाले रबारी समाज के इस परिवार की सादगी, आतिथ्य और देसी स्वाद ने साबित कर दिया है कि जड़ों से जुड़ी परंपराएं आज भी दुनिया भर के सैलानियों का दिल जीत सकती हैं.About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Pali,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 13:57 ISTऔर पढ़ें

