राष्ट्रवाणी: सर्दियों में मेथी खाने के फायदे ही नहीं, नुकसान भी हैं बड़ेसर्दियों में मेथी खाने के फायदे ही नहीं, नुकसान भी हैं बड़े! आयुष डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी मात्रा खाना है सुरक्षितReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:37 ISTSide Effects of Methi: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में मेथी के पराठे, साग और दानों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण लोग इसे सेहत के लिए वरदान मानकर खूब खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यही आदत आपको बीमार भी कर सकती है?
आयुष डॉक्टर राजकुमार ने बताया है कि मेथी का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय गंभीर नुकसान दे सकता है. आइए जानते हैं एक दिन में कितनी मेथी खाना सुरक्षित है और इसके अधिक सेवन से क्या-क्या खतरे हो सकते हैं. Side Effects of Methi: मेथी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि लोग इसे अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा मेथी खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, कुछ लोगों के लिए इसका ज्यादा सेवन परेशानी की वजह भी बन सकता है. पोषक तत्वों से भरपूर है मेथी, लेकिन सही मात्रा जरूरी लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजी मेथी खूब मिलती है और इस दौरान लोग इसे अपनी डाइट में भी ज्यादा शामिल करते हैं. मेथी के पराठे, सब्जी से लेकर मेथी के दाने तक कई तरह से इसका सेवन किया जाता है. क्योंकि मेथी में फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए यह पाचन को बेहतर रखने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करती है. लेकिन इसका फायदा तभी मिलता है जब इसे सही मात्रा में खाया जाए. एक दिन में कितनी मेथी खाना है सुरक्षित?
उन्होंने बताया कि रोजाना एक कटोरी पकी हुई मेथी की सब्जी डाइट में ली जा सकती है. इसके अलावा मेथी को दाल, पराठे या अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है. अगर आप मेथी के दानों का सेवन करते हैं, तो केवल आधा से एक चम्मच यानी 3 से 5 ग्राम के करीब भिगोए हुए दाने ही खाने चाहिए. मेथी को हमेशा संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए और किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन कम कर देना चाहिए. जरूरत से ज्यादा मेथी खाने के बड़े नुकसान उन्होंने बताया कि मेथी का ज्यादा मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. खासकर अगर आप रोजाना जरूरत से ज्यादा मेथी खाते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी परेशानियां होती हैं. अधिक मेथी खाने से गैस, पेट फूलना, दस्त और पेट में ऐंठन जैसी दिक्कत भी हो सकती है. वहीं, मेथी ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में भी मदद करती है, ऐसे में डायबिटीज की दवा लेने वाले लोगों को इसका ज्यादा सेवन करने से शुगर बहुत कम होने का खतरा रहता है. Advertisementकुछ लोगों को मेथी से एलर्जी भी होती है, जिससे खुजली, सूजन या त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं. इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में मेथी खाने से चक्कर आने या मतली महसूस होने की परेशानी भी होती है. इसलिए मेथी को फायदेमंद समझकर जरूरत से ज्यादा खाने से बचना चाहिए और इसे हमेशा संतुलित मात्रा में ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand First Published :November 22, 2026, 13:36 ISTऔर पढ़ें

