राष्ट्रवाणी: करण जौहर संग कार्तिक आर्यन लाए मॉन्स्टर थ्रिलर, ‘कालिया’ की रिलीज डेट भी जारीKaaliya Teaser: करण जौहर के साथ कार्तिक आर्यन लाए मॉन्स्टर थ्रिलर, ‘कालिया’ की रिलीज डेट का भी ऐलानWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:39 ISTKaaliya Teaser: कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन पर धर्मा प्रोडक्शन के साथ नई फिल्म कालिया का ऐलान किया है. संदीप मोदी द्वारा निर्देशित यह मॉन्स्टर थ्रिलर फिल्म 5 मई 2028 को रिलीज होगी.बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. इस बार वह धर्मा प्रोडक्शन के साथ कदम से कदम मिलाने वाले हैं. मेकर्स ने टीजर के साथ साथ इसके टाइटल का भी ऐलान कर दिया है. कार्तिक आर्यन और करण जौहर की नई फिल्म का नाम ‘कालिया’ होगा जो कि साल 2028 में रिलीज होगी. चलिए बताते हैं फिल्म के बारे में डिटेल. कार्तिक आर्यन के 35वें जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘कालिया’ फिल्म का ऐलान किया. इसके टीजर को भी जारी किया. ये एक थ्रिलर फिल्म है जिसे धर्मा प्रोडक्शन और डोपामाइन स्टूडियोज मिलकर बना रहे हैं. ‘कालिया’ की रिलीज डेट करण जौहर और कार्तिक आर्यन दोनों ने ही टाइटल अनाउंसमेंट करते हुए वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘श्री कृष्ण ने इसे भेज दिया. हम इंसान वापस ले आए.’ ये एक मॉन्स्टर थ्रिलर है. भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म 5 मई 2028 को रिलीज होगी. View this post on Instagram Advertisementधर्मा प्रोडक्शन के लिए नया ‘कालिया’ धर्मा प्रोडक्शन के लिए भी खास फिल्म है. उनके लिये नया जॉनर है जिसके जरिए उन्होंने मॉन्स्टर थ्रिलर में कदम रखा है. मेकर्स इसे थिएटर में लेकर आएंगे. जहां लोकल माइथोलॉजी से जुड़ी एक इमर्सिव दुनिया दिखाई जाएगी. कौन करेगा डायरेक्ट करण जौहर और कार्तिक आर्यन की ‘कालिया’ को संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे. ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है. इससे पहले वह ओटीटी के लिए द नाइट मैनेजर और आर्य जैसी सुपरहिट वेब सीरीज डायरेक्ट कर चुके हैं.About the AuthorSenior Sub Editorवर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।
बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 13:39 ISTऔर पढ़ें

