राष्ट्रवाणी: इतिहास से वर्तमान तक… 1857 की क्रांति से निकला था गायों को बचाने का संकल्पइतिहास से वर्तमान तक… 1857 की क्रांति से निकला था गायों को बचाने का संकल्प, हजारीबाग में 169 साल बाद भी जारी है परंपराReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:42 ISTHazaribagh News: 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम केवल अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सैनिक विद्रोह नहीं था, बल्कि इसने भारतीय समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी झकझोर दिया था. एनफील्ड राइफल के कारतूसों में गाय और सूअर की चर्बी इस्तेमाल किए जाने की खबर ने सैनिकों के बीच भारी आक्रोश पैदा किया था. इसी दौर में गायों की सुरक्षा को लेकर भी समाज में चिंता बढ़ी. झारखंड के हजारीबाग में कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला का इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ाव है. आज करीब 169 साल बाद भी यह संस्था 850 से अधिक गोवंश के संरक्षण का काम कर रही है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.हजारीबाग की पिंजरापोल गौशाला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है. हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाज जिले में स्थित कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला का इतिहास 1857 के विद्रोह के दौर से जोड़ा जाता है. सदर प्रखंड में जुल-जुल पहाड़ी की तलहटी में बनाई गई यह गौशाला केवल गौवंश के संरक्षण का केंद्र नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम की यादों को भी सहेजे हुए है. पूर्वी भारत की सबसे पुरानी और बड़ी गौशालाओं में शुमार इस संस्था की जड़ें 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हैं. आज भी यह ऐतिहासिक गौशाला 850 से अधिक गायों के लिए सुरक्षित आश्रय और समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है. गौशाला के सचिव श्रद्धानंद सिंह इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताते हैं कि इस संस्था की स्थापना के पीछे 1857 के सैनिक विद्रोह की गहरी चेतना रही है. उस दौर में अंग्रेजी सेना की एनफील्ड राइफल के कारतूसों में गाय की चर्बी के इस्तेमाल की घटना ने पूरे भारतीय समाज में गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक आक्रोश पैदा कर दिया था. उसी दौर में उपजी गौ रक्षा की भावना को आगे बढ़ाते हुए 1885 में कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी की नींव पड़ी और बाद में 1905 में हजारीबाग की इस गौशाला की शुरुआत हुई. तब से लेकर यह संस्थान निरंतर गौ संरक्षण का कार्य कर रहा है. तस्करी से बचाई गई गायों का सबसे बड़ा सुरक्षित ठिकाना वर्तमान समय में भी हजारीबाग की यह गौशाला गौवंशों को वधशाला पहुंचने से बचाने में बेहद अहम भूमिका निभा रही है. गौशाला प्रबंधन के अनुसार पुलिस और प्रशासन द्वारा तस्करी के दौरान जब्त की गई गायों को सुरक्षित देखभाल के लिए यहीं भेजा जाता है. यहां मौजूद 850 से अधिक गायों के लिए चारे, पानी और नियमित स्वास्थ्य जांच की पूरी व्यवस्था की जाती है, जिससे बेसहारा और संकट में फंसे गौवंशों को नया जीवन मिलता है. हजारीबाग के सदर प्रखंड में जुल-जुल पहाड़ी की तलहटी में बनी गौशाला में 850 से अधिक गायें पलती हैं. सैकड़ों परिवारों के सहयोग से चलता है गौ सेवा का महायज्ञ Advertisementइस विशाल गौशाला की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका संचालन पूरी तरह समाज के सामूहिक सहयोग से होता है. सचिव श्रद्धानंद सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिंह बताते हैं कि हजारीबाग के सैकड़ों परिवार अपने घर में होने वाले किसी भी मांगलिक या पारिवारिक उत्सव के खर्च का एक हिस्सा गौशाला के नाम समर्पित करते हैं. कार्तिक मास और गोपाष्टमी जैसे अवसरों पर तो यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते ही हैं, लेकिन साल भर स्थानीय लोगों का यह जुड़ाव गौ सेवा के इस महायज्ञ को जीवंत बनाए रखता है. इतिहास से वर्तमान तक जारी है गोसेवा की परंपरा दरअसल, 1857 में कारतूस विवाद ने भारतीय समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को गहराई से प्रभावित किया था. हजारीबाग की इस गौशाला की कहानी उसी दौर की सामाजिक चेतना से अपना संबंध बताती है. आज गोपाष्टमी का मेला भले ही बीत चुका है, लेकिन इस संस्था की गतिविधियां सालभर जारी रहती हैं. करीब 850 गोवंश की देखभाल और समाज के सहयोग से चल रही व्यवस्था यह बताती है कि किसी सामाजिक परंपरा को लंबे समय तक जीवित रखने में सामूहिक भागीदारी की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hazaribagh,JharkhandFirst Published :November 22, 2026, 13:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

