राष्ट्रवाणी: मधुबनी कलेक्टर और SSP का देसी अंदाज, जमीन पर बैठकर सुनीं लोगों की प्रॉब्लममधुबनी कलेक्टर और SSP का देसी अंदाज, जमीन पर बैठकर सुनीं लोगों की प्रॉब्लम, दिया सॉल्व करने का ऑर्डरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:43 ISTMadhub News: मधुबनी में DM आनंद शर्मा और SSP योगेंद्र कुमार का अलग अंदाज देखने को मिला. दोनों अधिकारी चिकना पंचायत में जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने लगे. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द प्रॉब्लम सॉल्व करने का ऑर्डर दिया. साथ ही 3 दिन बाद फिर से खास कैंप लगाने का ऐलान किया.मधुबनी में DM आनंद शर्मा और SSP योगेंद्र कुमार ने जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं.मधुबनीः बिहार के मधुबनी में कलेक्टर और SSP का देसी अंदाज चर्चा में है. घोघरडीहा प्रखंड की चिकना पंचायत में सहयोग शिविर लगा था. यहां DM आनंद शर्मा और SSP योगेंद्र कुमार कुर्सी छोड़कर सीधे जमीन पर बैठ गए. दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी प्रॉब्लम सुनी. लोगों ने अपनी परेशानियां बताईं तो अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को जल्द सॉल्व करने का ऑर्डर दिया. कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे DM और SSP शिविर में ग्रामीणों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखीं. किसी ने सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही तो किसी ने दूसरे कामों को लेकर परेशानी बताई. DM ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं को लटकाया नहीं जाए. उनका काम समय पर और सही तरीके से होना चाहिए. उन्होंने पंचायत के कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश दिए. DM ने कहा कि कर्मचारी नियमित रूप से गांवों में जाएं. लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें. छोटी-छोटी समस्याओं के लिए किसी को प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. 30 हजार आवेदन आए DM आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में सहयोग पोर्टल पर अब तक 30,558 आवेदन मिले हैं. इनमें से 28,853 आवेदनों पर काम पूरा हो चुका है. बाकी आवेदनों को भी जल्द सॉल्व करने की कोशिश की जा रही है. DM ने चिकना पंचायत के लोगों को एक और जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद यहां फिर से खास कैंप लगाया जाएगा. इसमें राशन कार्ड वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. साथ ही बैंक खातों की e-KYC भी की जाएगी. इसके अलावा बेहियारी महादलित टोला में स्कूल बनाने के लिए जमीन तलाशने का ऑर्डर दिया गया. अधिकारियों ने माता-पिता से बच्चों को रोज स्कूल भेजने की अपील भी की. About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Madhub,Madhub,BiharFirst Published :November 22, 2026, 13:43 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

