राष्ट्रवाणी: IND vs NZ: ऋषभ पंत की इस खूबी के दीवाने हुए जुरेल, बोले- वह मेरे मेंटोर हैंIND vs NZ: ऋषभ पंत की इस खूबी के दीवाने हुए ध्रुव जुरेल, बोले- वह मेरे मेंटोर हैंEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:35 ISTन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना शिकंजा कस लिया है. टीम इंडिया ने 720 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया. मैच के चौथे दिन कीवी टीम ने 2 विकेट के नुकसान 119 रन बनाए. दिन की समाप्ति के बाद भारत की तरफ ध्रुव जुरेल प्रेस कॉन्फ्रेंस आए और उन्होंने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की.ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेलनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ध्रुव जुरेल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैन बन गए हैं. वेलिंगटन में जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन जुरेल ने बताया कि पंत को वह अपना मेंटोर मानते हैं. जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पंत के साथ मिलकर मात्र 14 ओवरों में 75 रन साझेदारी की, जिससे भारत ने बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रिकॉर्ड नौ विकेट 720 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त घोषित की. जुरेल ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ऋषभ असाधारण खिलाड़ी है. मैं हमेशा उससे उसकी मानसिकता के बारे में पूछता रहता हूं. जब भी हम सब सोचते हैं कि वह सामान्य तरीके से खेलेगा, तभी वह आगे बढ़कर जोरदार शॉट लगा देता है. मैं उसे एक मेंटोर के रूप में देखता हूं.’’ जहां पंत ने अपने शतक से सुर्खियां बटोरीं, वहीं जुरेल ने विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और शानदार पारी खेली. श्रीलंका में टेस्ट शतक लगाने के बाद जुरेल ने यहां केवल 79 गेंदों में 78 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे पता चलता है कि वह विभिन्न परिस्थितियों की अनुकूल ढलने की योग्यता रखते हैं. मैं परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खेलता हूं- ध्रुव जुरेल Advertisementजुरेल ने कहा ‘‘मैं परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खेलता हूं. परिस्थितियों से अच्छी तरह सामंजस्य से बिठाने से आत्मविश्वास बढ़ता है. आप अलग-अलग तरह की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं यह मायने रखता है.’’ जुरेल ने कहा कि वह टीम की तरफ से हर तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं फिर चाहे वह गेंदबाजी ही क्यों ना हो. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘जब आप देश के लिए खेलते हैं तो आप यह नहीं कह सकते कि मैं तैयार नहीं हूं. मैं गेंदबाज के रूप में भी खेलने के लिए तैयार हूं.’’ जुरेल ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के बारे में बात की और कहा कि यहां पिच की तुलना में मौसम की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में पिच से अधिक अहमियत मौसम की होती है. यह मेरा अनुभव है, खासकर भारत ए टीम के लिए कुछ समय बिताने के बाद.’’ वेलिंग्टन टेस्ट के अंतिम दिन भारत को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट बेसिन रिजर्व की पिच धीरे-धीरे धीमी हो रही है और इसलिए उनका मानना है कि न्यूजीलैंड के बाकी बचे आठ विकेट हासिल करने के लिए उन्हें भाग्य की भी जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा, ‘‘विकेट धीमी होती जा रही है और इस पर गेंद नीचे रह रही है. हमें थोड़ा किस्मत की जरूरत है. हमें ऐसी गेंदें फेंकनी होगी जिसे हम आठ विकेट ले सकें. आज हमने अच्छी रणनीति अपनाई और हम कल भी ऐसा ही करेंगे.’’ जुरेल ने भारी समाप्त घोषित करने की रणनीति के बारे में कहा, ‘‘हमारी योजना न्यूजीलैंड को कम से कम 135 ओवर खेलने का मौका देने की थी. ताकि उन्हें लंच के बाद कम से कम एक घंटे बल्लेबाजी करने का मौका मिल सके.’’ जुरेल ने हेनरी निकोल्स का एक हाथ से शानदार कैच लेने के बारे में कहा, ‘‘मैंने जो कैच पकड़ा उसमें मेरी विकेटकीपिंग कौशल ने मदद की.’’About the Authorजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 13:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

