राष्ट्रवाणी: सागर में इस साल 25% कम बारिश! खेती पर असर, फसलों में नमी का फ्री उपायसागर में इस साल 25% कम बारिश! खेती पर असर, फसलों में नमी बनाए रखने का फ्री उपायReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:04 ISTAgriculture News: सागर जिले में इस साल 25 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिसका असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है. कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों में नमी बनाए रखने के लिए किसानों को भूसे और प्राकृतिक मल्चिंग का उपयोग करने की सलाह दी है. सागर. इस साल मानसून सीजन में कम बारिश हुई है. मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड भी इससे अछूता नहीं है. सागर जिले की बात करें, तो यहां 20 से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. इस कम बारिश का सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी पर पड़ने वाला है. जानकारों द्वारा तो यह भी कहा जा रहा है कि अलनीनो इफेक्ट फरवरी महीने तक रहने वाला है, जिसकी वजह से इस बार तापमान में जल्दी बढ़ोतरी होगी. इसका सीधा असर पानी की कमी और फसलों के उत्पादन पर देखने को मिलेगा. ऐसे में किसान भाइयों को अभी से सतर्क हो जाना चाहिए. वे कैसे अपने खेत में ज्यादा से ज्यादा समय तक नमी बनाए रखें, कैसे अपनी फसलों को पानी उपलब्ध कराते रहें, इसपर ध्यान देना चाहिए. इसके लिए किसानों को क्या करना चाहिए, जलवायु परिवर्तन के दौर में वे किस तरह के प्रयोग कर सकते हैं, लोकल 18 ने कृषि वैज्ञानिक से जाना. सागर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर केएस यादव ने लोकल 18 से खास बातचीत में कहा कि जो कम बारिश हुई है और जलवायु परिवर्तन का असर है. वह आगे भी रहने वाला है. ऐसे में किसान भाइयों को बुवाई करने से लेकर बाद तक की चीजों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले तो जिन किसानों के पास पर्याप्त पानी नहीं है और वे गेहूं की बुवाई करते थे, तो उस जगह पर उन्हें चना और मसूर की खेती करनी चाहिए. अगर गेहूं की बुवाई कर रहे हैं, तो उसकी ज्यादा गहरी बुवाई न करें. 4-5 सेंटीमीटर गहरी ही बुवाई करें. इसके अलावा जो किसान भाई सब्जी लगा रहे हैं, उन्हें मेड़ नाली पद्धति को अपनाते हुए मल्चिंग का प्रयोग करना चाहिए. खेतों में नमी बनाए रखने का नुस्खा प्राकृतिक मल्चिंग के रूप में भूसा या बिना पके हुए बिना बीज वाला खरपतवार या धान के ठंडल की मल्चिंग कर सकते हैं. यह मल्चिंग चना-मसूर के खेत में, सब्जियों के खेत में या जो फल-फूल वाले पेड़ हैं, वहां पर कर सकते हैं. हम प्राकृतिक मल्चिंग को अपनाते हैं, तो एक बार सिंचाई करने पर लगभग 20 से 30 दिन तक नमी बनी रहती है. अब अगर इसके प्रयोग करने की बात करें, तो चना और मसूर के खेत में इसके बीच में जो लाइन से लाइन की दूरी होती है, उसमें हम प्राकृतिक मल्चिंग के रूप में खरपतवार या भूसे को डाल सकते हैं. हमारे पास जो फलों के पेड़-पौधे होते हैं, उसके चारों तरफ लगभग एक फीट की परिधि में इनको डाल सकते हैं. जो सब्जियों के खेत होते हैं और जो मेड़ पर पौधे लगे होते हैं, उसी मेड़ को इसी मल्चिंग से ढक सकते हैं. About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sagar,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 13:04 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
