राष्ट्रवाणी: प्रिंस विलियम-केट के इवेंट में मौजूदगी पर ट्रोल हुए सितारे, सैफ ने किया रिएक्टप्रिंस विलियम-केट के इवेंट में मौजूदगी पर ट्रोल हुए सितारे, सैफ अली खान ने किया रिएक्ट- नेगेटिविटी सही नहींWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:06 ISTब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने भारत दौरे के दौरान मुंबई में करण जौहर, सैफ अली खान और करीना कपूर से मुलाकात की थी. उनके इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे जिनकी ट्रोलिंग पर सैफ ने रिएक्ट किया है. सैफ अली खान का कहना है कि इतनी नेगेटिविटी सही नहीं है. सैफ अली खान ने बॉलीवुड की ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया. नई दिल्ली. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन हाल ही में अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स के सिलसिले में भारत आए थे. वो 16-18 नवंबर 2026 को तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर थे. इस दौरान प्रिंस विलियम और केट मिडलटन मुंबई में धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस भी गए जहां उन्होंने करण जौहर, सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ मुलाकात की थी. इसके अलावा उनके अन्य कार्यक्रम में आलिया भट्ट, सोनम कपूर, श्रेया घोषाल, रकुल प्रीत सिंह, मौनी रॉय, निम्रत कौर और सचिन तेंदुलकर समेत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी. इस कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि अर्थशॉट के कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दे के बजाय पूरे दौरे में बॉलीवुड को ज्यादा तवज्जो दी गई. अब सैफ अली खान ने इस आलोचना पर अपना रिएक्शन दिया है. सैफ ने बॉलीवुड की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया सैफ अली खान ने वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत करते हुए इस पूरे मुद्दे पर रिएक्ट किया. वो कहते हैं कि उन्होंने भी लोगों की उन रिएक्शन को पढ़ा है, जिनमें कार्यक्रम में बॉलीवुड की मौजूदगी को जरूरत से ज्यादा बताया गया था. सैफ अली खान ने इस पूरे डिस्कशन पर रिएक्ट किया है. सैफ अली खान कहते हैं, ‘मैंने पढ़ा कि लोग शिकायत कर रहे थे कि इस मुद्दे के लिए बहुत ज्यादा बॉलीवुड मौजूद था. बॉलीवुड के बहुत सारे लोग इस इवेंट का हिस्सा थे. लेकिन मुझे लगता है कि अगर किसी मुद्दे पर ध्यान खींचना है तो बॉलीवुड की मौजूदगी काफी अच्छी चीज है’. Advertisement एक्टर ने आगे कहा कि भारत एक इंडिपेंडेंट देश है, जहां हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है. ऐसे आयोजनों को लेकर अलग-अलग तरह का रिएक्शन आना स्वाभाविक है, लेकिन हर चीज को नेगेटिव तरीके से देखना सही नहीं है.About the AuthorSub-EditorFrom the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 13:06 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
