राष्ट्रवाणी: 100 रुपये में बुजुर्गों के मनोरंजन का खास ठिकाना, 3 करोड़ से बना खास सेंटर100 रुपये में बुजुर्गों के मनोरंजन का खास ठिकाना, किताबें पढ़ने से लेकर गेम खेलने तक की सुविधा, 3 करोड़ से बना खास सेंटरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 13:03 ISTSenior Citizen Care Center: अगर आपकी भी उम्र बढ़ती जा रही है और घर बैठे-बैठे परेशान हैं, तो आपको बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है. फिरोजाबाद में सीनियर सिटीजन के मनोरंजन के लिए एक सेंटर बनाकर तैयार किया गया है. इस सेंटर पर बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी. फिरोजाबाद: अगर आपकी भी उम्र बढ़ती जा रही है और घर बैठे-बैठे परेशान हैं, तो आपको बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है. फिरोजाबाद में सीनियर सिटीजन के मनोरंजन के लिए एक सेंटर बनाकर तैयार किया गया है. इस सेंटर पर बुजुर्गों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी. इसे नगर निगम द्वारा 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यहां सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सीनियर सिटीजन को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यह सेंटर सुबह से लेकर शाम तक खुला रहेगा. इसकी जिम्मेदारी एक एनजीओ को सौंपी गई है. गांधी पार्क में बनकर तैयार हुए सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के प्रभारी रॉकी कुमार ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि यह सेंटर शहर के बुजुर्गों के लिए तैयार किया गया है. उनके मुताबिक, यहां 55 साल से अधिक उम्र के लोग आकर बैठ सकते हैं. वे सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर खाने-पीने के लिए रसोई, सेहत को फिट रखने के लिए जिम और पढ़ने के लिए धार्मिक व कहानियों की किताबें उपलब्ध हैं. इसके अलावा, कई तरह के गेम खेलने और टीवी देखने के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं. यहां आने वाले सीनियर सिटीजन को तमाम सुविधाएं मिलेंगी. बुजुर्ग घर से निकलकर यहां अपना समय व्यतीत कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने बताया कि सेंटर पर आने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी किया जाएगा. जो भी यहां आकर समय बिताना चाहता है, उसे अपना कार्ड साथ लेकर आना होगा. 100 रुपये में होगा रजिस्ट्रेशन मोबिलाइजर ऑफिसर ने बताया कि यह शहर का पहला ऐसा सेंटर है, जहां सीनियर सिटीजन के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं. इस सेंटर को नगर निगम द्वारा तैयार किया गया है. इसे बनाने में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत आई है. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा बुजुर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है. इसके लिए 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है. सेंटर शुरू हो चुका है और लोग इसका रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं. Advertisementबुजुर्गों को मनोरजंन करने का मिलेगा मौका स्थानीय लोगो का कहना है कि शहर में रहने वाले बुजुर्ग गांधी पार्क में सिर्फ घूमने फिरने का ही आनंद ले सकते थे. लेकिन, इस नए केयर सेंटर से बुजुर्गों को और भी मनोरजंन करने आनंद मिलेगा. इसके साथ ही सुबह से लेकर शाम तक बुजुर्ग इस सेंटर पर बैठकर फिल्म, गीत आदि का भी आनंद ले सकते हैं. इससे शहर के हजारों बुजुर्गों को अकेलापन दूर करने का मौका मिलेगा. सेंटर बनने से ज्यादा उम्र के लोग आराम से अपना वक्त मजे करते हुए निकालेंगे.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Firozabad,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 13:03 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

