राष्ट्रवाणी: गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप, गुस्साए ब्वॉयफ्रेंड ने घर में ही लगा दी आगगर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप, गुस्साए ब्वॉयफ्रेंड ने घर में ही लगा दी आग, बाल-बाल बचा परिवारReported by:Edited by:Last Updated:November 22, 2026, 12:43 ISTMaharashtra News: महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सात से आठ साल पुराना रिश्ता बिगड़ गया तो एक शख्स ने खौफनाक कदम उठाया. आरोपी ने गर्लफ्रेंड के घर में आग लगा दी. घटना के वक्त महिला और उनके माता-पिता घर के अंदर थे. बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी तरह दोनों की जान बची. ठाणे. गर्लफ्रेंड के रिश्ता खत्म करने के फैसले से नाराज एक शख्स ने कथित तौर पर डोंबिवली में उसके घर में आग लगा दी, जिससे परिवार के 3 सदस्यों की जान खतरे में पड़ गई. घटना के समय महिला अपने माता-पिता के साथ घर के अंदर थी. किस्मत से तीनों समय रहते भागने में कामयाब रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मनपाड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान दीपेश रस्तोगी के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला और दीपेश रस्तोगी पिछले 7 से 8 साल से रिलेशनशिप में थे. हालांकि, कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. महिला ने आखिरकार रिश्ता खत्म करने का फैसला किया और दीपेश से साफ कह दिया कि वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहती. कहा जाता है कि दीपेश उसका फैसला मानने में नाकाम रहा और गुस्से में आकर उसके घर को निशाना बनाया और आग लगा दी. इस घटना से पास-पड़ोस के लोग भी घबरा गए. अचानक फैली आग आग अचानक फैल गई, जिससे परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई. महिला और उसके माता-पिता, जो घर के अंदर मौजूद थे, किसी तरह सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे. उनके समय पर निकलने से एक बड़ी घटना होने से बच गई. इस घटना से आस-पास के इलाके में भी दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद, मानपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आरोपी दीपेश रस्तोगी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है. ठाणे में ही हुई थी चौंकाने वाली घटना डोंबिवली में ही पिछले साल चौंकाने वाली घटना हुई थी. वंदे मातरम कॉलेज का छात्र ऋषिकेश शर्विल परब (21) ने अपने ही घर की इमारत की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी. पुलिस ने बताया था कि प्रेमिका से हुए जोरदार झगड़े के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया था. परब अपने परिवार के साथ इमारत के 5वें माले पर रहता था, लेकिन झगड़ा के बाद वह सीधे 11वें माले पर जाकर फायर डक्ट से कूद गया था. लोगों ने बताया कि वो सुबह 8 बजे से इमारत के फायर डक्ट में ही बैठा था. About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…Location :Mumbai,MaharashtraFirst Published :November 22, 2026, 12:43 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

