राष्ट्रवाणी: दुनिया की 4 सबसे कठिन परीक्षाएं, करोड़ों उम्मीदवार और कुछ हजार का सिलेक्शनदुनिया की 4 सबसे कठिन परीक्षाएं, करोड़ों उम्मीदवार और कुछ हजार का सिलेक्शनWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:46 ISTToughest Exams in the World: दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं कौन-सी हैं और उन्हें पास करना इतना मुश्किल क्यों होता है?
चीन के गाओकाओ से लेकर भारत की यूपीएससी और जेईई एडवांस्ड तक, जानिए दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की कहानी. ये दिमाग और धैर्य, दोनों की जबरदस्त परीक्षा लेती हैं.Toughest Exams in the World: दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में भारत के कई एग्जाम शामिल हैंनई दिल्ली (Toughest Exams in the World). दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की बात होते ही मोटी-मोटी किताबों, देर रात तक जागने और भारी-भरकम सिलेबस की तस्वीर उभरती है. लेकिन किसी परीक्षा का कठिन होना सिर्फ सवालों की मुश्किल पर निर्भर नहीं करता. कई बार उम्मीदवारों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि चयन का प्रतिशत बेहद कम रह जाता है. वहीं, कुछ परीक्षाएं दिमाग की स्पीड, फैसले लेने की क्षमता और मानसिक मजबूती को एक साथ परखती हैं. के गाओकाओ से लेकर भारत की यूपीएससी और तक, दुनिया में कई परीक्षाओं को पार करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. हर कठिन परीक्षा की ‘मुश्किल’ का फैक्टर अलग होता है. किसी परीक्षा में बैठने वालों की संख्या करोड़ों में है तो किसी का सिलेबस अथाह है. कुछ टेस्ट में फिक्स सिलेबस ही नहीं होता, बल्कि लॉजिकल एबिलिटी परखी जाती है. जानिए दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं कौन सी हैं और उनमें पास हो पाना इतना मुश्किल क्यों माना जाता है. दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट मेंं भारत के कई एग्जाम शामिल हैं. टॉप 4 परीक्षाओं में भी भारत के 2 एग्जाम शामिल हैं. जानिए आखिर इन परीक्षाओं का स्तर इतना कठिन क्यों है: 1. गाओकाओ (Gaokao – चीन) चीन का नेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम ‘गाओकाओ’ दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में सबसे ऊपर है. इसमें हर साल 1.5 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं. यह परीक्षा कुछ दिनों तक चलती है और साल में 1 ही बार होती है. चीन की टॉप यूनिवर्सिटीज में जगह पाने की होड़ इतनी जबरदस्त होती है कि कई छात्र सालभर 12-16 घंटे पढ़ाई करते हैं. एक ही मौके और भारी कॉम्पिटीशन के कारण इसका प्रेशर बहुत ज्यादा होता है. 2. यूपीएससी सिविल सर्विसेज (UPSC CSE – भारत) Advertisementयूपीएससी परीक्षा अपनी विशालता और 3 चरणों की कठिन प्रक्रिया के लिए जानी जाती है. प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू से गुजरने के बाद बेहद कम उम्मीदवारों का अंतिम चयन हो पाता है. इसका सिलेबस इतना ज्यादा है कि इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, नीति-निर्माण और करंट अफेयर्स की गहरी समझ चाहिए. यहां सिर्फ रटने से काम नहीं चलता, बल्कि विषयों को जोड़कर अपनी स्पष्ट राय बनाने की कला परखी जाती है. 3. जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced – भारत) जेईई एडवांस्ड परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के कॉन्सेप्ट्स का कठिन टेस्ट लिया जाता है. पहले जेईई मेन में छंटनी होती है और फिर एडवांस्ड में चुनिंदा स्टूडेंट्स बैठते हैं. इसके सवाल सीधे फॉर्मूला लगाने वाले नहीं होते, बल्कि एक ही सवाल में कई कॉन्सेप्ट्स को मिलाकर पूछा जाता है. कम समय में सटीक हल निकालना ही इसकी असली परीक्षा है. 4. मेंसा टेस्ट और अन्य प्रोफेशनल परीक्षाएं कुछ परीक्षाएं किताबों से हटकर भी बेहद चैलेंजिंग होती हैं. ‘मेंसा’ (Mensa) का टेस्ट दुनिया के सबसे ऊंचे IQ वाले लोगों के ग्रुप से जुड़ने का रास्ता है. इसमें कोई सिलेबस नहीं होता, बल्कि लॉजिकल रीजनिंग और पैटर्न समझने की ताकत देखी जाती है. वहीं, मेडिकल के लिए USMLE या फाइनेंस के लिए CFA जैसी परीक्षाएं अपने क्षेत्र की गहराई और लंबे समय तक फोकस बनाए रखने की मांग करती हैं. काम की बात: कठिन का मतलब नामुमकिन नहीं दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं के आंकड़े देखकर कई कैंडिडेट्स शुरुआत में ही घबरा जाते हैं. लेकिन हकीकत है कि कठिन परीक्षाएं प्रतिभा से ज्यादा लगातार प्रैक्टिस और सही स्ट्रैटेजी मांगती हैं. जो उम्मीदवार शॉर्टकट के बजाय बेसिक्स मजबूत करते हैं और अपनी मेंटल-फिजिकल हेल्थ का ख्याल रखते हैं, उनके लिए ये ऊंचाइयां भी पहुंच के अंदर ही होती हैं. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 12:46 ISTऔर पढ़ें

