राष्ट्रवाणी: बहराइच में सियार का आतंक, नरोत्तमपुर गांव के 5 लोगों को काटा, 3 की हालत गंभीरबहराइच में सियार का आतंक, नरोत्तमपुर गांव के 5 लोगों को काटा, 3 की हालत गंभीर, बच्चों को अकेले नहीं निकलने दे रहे ग्रामीण, दहशत का माहौलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:30 ISTBahraich Jackal Attack: बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में सियार के हमले से पांच लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. ग्रामीणों ने गुस्से में सियार को मार डाला. वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही पहुंची और नजर लगाये हुए है. वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नियमित गश्त की जाए और जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो.बहराइच: जनपद के खैरीघाट थाना इलाके के नरोत्तमपुर गांव में शनिवार को सियार के हमले से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. खेत और घर के आसपास घूम रहे सियार ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हमले में कुल 5 लोग घायल हो गए. घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. घटना से गांव में दहशत का माहौल घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. लोग अपने बच्चों को घर से बाहर अकेले नहीं निकलने दे रहे हैं. घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने घर के पास ही थे, तभी सियार ने अचानक उनकी लड़की पर हमला कर दिया और उसे काट लिया. लड़की की चीख सुनकर जब वह उसे बचाने के लिए दौड़े, तो सियार ने उन पर भी झपट्टा मार दिया और उन्हें भी काट लिया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सियार ने गांव में घूम-घूमकर तीन और लोगों को काट लिया था. किसी तरह ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर सियार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक गांव में ही घूमता रहा और लोगों पर हमला करता रहा. Advertisement5 लोगों को सियार ने काटा प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में कुल 5 लोगों को सियार ने काटा है. हमले के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार घायलों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है और गंभीर घायलों की निगरानी की जा रही है. परिजनों का कहना है कि सियार के काटने से घाव काफी गहरे हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार हमले के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को घेर लिया और उसे मार दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी. वन विभाग की टीम मौके पर हुई ऐक्टिव सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव के आसपास सियार और अन्य जंगली जानवर देखे जा रहे थे, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास जंगल और गन्ने के खेत हैं, जहां जंगली जानवर छिपे रहते हैं. शाम होते ही जानवर गांव की ओर आ जाते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है. लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित गश्त की जाए और जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो. फिलहाल वन विभाग की टीम गांव में नजर बनाए हुए है और घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 12:30 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- फिर दिखा रफ़्तार का कहर, बस की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- धरसींवा विधानसभा के 144 गांवों तक पहुंचेगी सेवा संवाद यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ, नए मंगल भवन की भी घोषणा – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur News: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने दी जान, अब युवती गिरफ्तार—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

