राष्ट्रवाणी: पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर भूकंप से कांपी धरती, शिमला में भी लगे झटकेपाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर भूकंप से कांपी धरती, शिमला में भी लगे झटके, हिली जमीनWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 12:50 ISTPakistan Earthquake: रविवार सुबह पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से 13 किलोमीटर नीचे था. वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सुबह 6:29 बजे 2.8 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए. इससे पहले चंबा में भी भूकंप आया था. शनिवार को पेरू में 6.7 तीव्रता और गुरुवार को जापान के कुमामोटो प्रांत में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था.भूकंप के लगे झटके. ReutersEarthquake Today News: रविवार की सुबह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत के हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 2.8 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, दोनों जगह भूकंप सुबह के समय आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पाकिस्तान में रविवार सुबह 9:18 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी गहराई जमीन से 13 किलोमीटर नीचे थी. जहां भूकंप आया वह जगह अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 202 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 322 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में थी. इसके अलावा, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के राजौरी से 430 किलोमीटर पश्चिम और गुलमर्ग से 452 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था. शिमला में सुबह 6:29 बजे कांपी धरती इससे पहले रविवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भी भूकंप आया. NCS के अनुसार, सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 2.8 थी. इसकी गहराई जमीन से 8 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी. भूकंप का केंद्र शिमला जिले में 31.422 डिग्री उत्तर अक्षांश और 77.783 डिग्री पूर्व देशांतर पर था. इससे पहले 14 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था. उस समय भूकंप सुबह 6 बजकर 36 मिनट पर दर्ज किया गया था. इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी. धरती के कितने नीचे आते हैं भूकंप?
भूकंप धरती की सतह से लेकर करीब 700 किलोमीटर नीचे तक आ सकते हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, गहराई के आधार पर इन्हें तीन हिस्सों में बांटा जाता है. 70 किलोमीटर तक की गहराई वाले भूकंप उथले, 70 से 300 किलोमीटर तक वाले मध्यम गहराई के और 300 से 700 किलोमीटर तक वाले गहरे भूकंप कहलाते हैं. पेरू और जापान में भी आए थे तेज भूकंप इससे पहले शनिवार को दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के मध्य हिस्से में 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया था. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन से 108 किलोमीटर नीचे था. भूकंप के झटकों के बाद राजधानी लीमा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे. हालांकि, सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी. Advertisementवहीं, जापान के दक्षिण-पश्चिमी कुमामोटो प्रांत में गुरुवार तड़के 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों को करीब एक हफ्ते तक सतर्क रहने की सलाह दी थी. एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि इसी तीव्रता का एक और भूकंप आ सकता है.About the AuthorYogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 22, 2026, 12:32 ISTऔर पढ़ें

