राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): कोरबा (छत्तीसगढ़), 22 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ढाई महीने की बीमार बहन की अस्पताल में मौत होने के बाद 10 वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को बांगो थाना क्षेत्र के अमाटिकरा गांव में हुई।
परिवार में एक ही दिन दो बेटियों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि रानी पिछले कुछ दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल और पोड़ी उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी था।
हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार रात उसे कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह रानी की मौत हो गई। इसके बाद दिहाड़ी मजदूर पिता सुखीराम ने फोन पर परिवार को बच्ची की मौत की सूचना दी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘जब माता-पिता नवजात बच्ची का शव लेकर गांव लौटे, तो उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी रूपकुंवर को घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। उसकी साढ़े तीन साल की बहन रागिनी पास में बैठी थी। रूपकुंवर को पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारी ने कहा कि रूपकुंवर अपनी छोटी बहन से बेहद लगाव रखती थी और उसकी मौत की खबर सुनकर वह गहरे सदमे में आ गई होगी।
हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बांगो थाने के प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने पुलिस दल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। Web Title: छत्तीसगढ़ : अस्पताल में बीमार नवजात बहन की मौत के बाद 10 वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या की होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद फिर दिखा रफ़्तार का कहर, बस की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार धरसींवा विधानसभा के 144 गांवों तक पहुंचेगी सेवा संवाद यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ, नए मंगल भवन की भी घोषणा Bilaspur News: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने दी जान, अब युवती गिरफ्तार CG में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल!
हिंदुओं को जबरदस्ती ईसाई बनाने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में जीएसटी अधिकारी, सहयोगी गिरफ्तार आरंग को क्यों नहीं मिला शिवकाशी का दर्जा? श्रीराम और श्रीकृष्ण ने भी की थी यहां पूजा, जानिए रहस्य राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप

