राष्ट्रवाणी: जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. ये उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के लिए डेब्यू करते हुए सौराष्ट्र टीम के खिलाफ किया. 23 वर्षीय गेंदबाज उत्तर प्रदेश टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स टीम का हिस्सा रहे हैं. रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे बनाम सौराष्ट्र मैच इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया. ये जमशेद आलम का टी20 डेब्यू मैच था, जिसमें उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए. सौराष्ट्र की शुरुआत ही खबर हुई थी, पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विश्वराज जडेजा शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद आलम ने चौथे ओवर में हैट्रिक ली. जमशेद ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हार्विक देसाई को कैच आउट कराया. अगली गेंद पर उन्होंने प्रेरक मांकड़ को बोल्ड किया. पांचवीं गेंद पर रुचित अहिर को आउट कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की. इसके बाद आए समर गज्जर भी खाता नहीं खोल पाए और जमशेद का चौथा शिकार बने. जमशेद आलम टी20 फॉर्मेट में लगातार 4 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. लगातार 4 विकेट लेने के बाद उन्होंने छठे ओवर में सिद्धांत राणा को एलबीडबल्यू आउट किया. 183 रनों का पीछा करते हुए हरवंश पंगालिया ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन वह सौराष्ट्र को जीत तक नहीं पहुंचा पाए. हरवंश ने 61 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए. आलम ने 4 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे. ओपनर जयंत लखन ने 47 रनों की शानदार पारी खेली. 39 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े. रवि सिंह ने 23 गेंदों में 32, उपेंद्र यादव ने 13 में 20 और जुबैर अली ने 18 गेंदों में 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- 6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: होटल के कमरे में प्रेमी ने लगा ली थी आग, बिलासपुर पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, इस बात पर हुआ था विवाद – राष्ट्रवाणी
- ”उसे दुनियादारी की समझ…’, युजवेंद्र चहल के भाजपा ज्वाइन करने पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान 313 पर सिमटा, हर्षित और प्रिंस चमके; 50 ओवर से पहले किया ढेर – राष्ट्रवाणी
- वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत मुश्किल, न्यूजीलैंड का दमदार है पांचवें दिन का रिकॉर्ड—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- फिर दिखा रफ़्तार का कहर, बस की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- धरसींवा विधानसभा के 144 गांवों तक पहुंचेगी सेवा संवाद यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ, नए मंगल भवन की भी घोषणा – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur News: प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवक ने दी जान, अब युवती गिरफ्तार—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

