राष्ट्रवाणी: ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? क्यों मनीष गोयल ने खुद छोड़ा शो ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत, इमोशनल कर देगा पलWritten by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:40 ISTBigg Boss 20 Eviction Twist:रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में मनीष गोयल शो से बाहर हो गए हैं. कम वोट्स की वजह से नहीं बल्कि पैर में लगी चोट और चार हफ्ते के बेड रेस्ट के चलते उन्होंने खुद शो छोड़ने का फैसला लिया, जिस पर सलमान खान ने बड़ा खुलासा किया. मनीष गोयल हुए एविक्ट (फोटो साभार-instagram@jiohotstarreality)नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. मनीष गोयल शो से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनकी यह विदाई कम वोट्स की वजह से नहीं हुई है. दरअसल, पैर में लगी चोट के चलते मनीष ने खुद शो छोड़ने की इजाजत मांगी और सलमान खान ने भी उनकी बातों का सम्मान करते हुए उन्हें जाने दिया. इस शॉकिंग एविक्शन ने घरवालों और दर्शकों को चौंका दिया है. हालांकि कयास लगाया जा रहा था कि नॉमिनेशन का हाल ‘बिग बॉस 20’ का यह सीजन बाकी सीजन से थोड़ा अलग है. इस बार लाइफलाइन के हिसाब से कंटेस्टेंट्स बाहर हो रहे हैं और फिलहाल सबके पास एक-एक लाइफलाइन बची है. बीते हफ्ते उदिति सिंह को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में थे. वीकेंड का वार में जब सलमान खान ने पूछा कि कौन-कौन नॉमिनेशन में फंसा है, तो उदिति के अलावा सबने हाथ उठा दिया. इसी दौरान मनीष गोयल ने शो से बाहर जाने की इजाजत मांगी. उन्होंने बताया कि उनके पैर में चोट लगी है और वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं. मनीष सहारा लेकर चल रहे हैं और डॉक्टर ने उन्हें 4 हफ्ते का कंप्लीट बेड रेस्ट बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं कि जिन लोगों का सहारा लेकर चल रहे हैं, गेम के लिए उन्हीं को नॉमिनेट करें. इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया. माही विज होने वाली थीं एविक्ट ?
पिछले वीकेंड का वार के एपिसोड में माही विज के सबसे कम वोट्स आए थे. हालांकि उनके पास 2 लाइफलाइन थी, जिसके चलते वे बच गई थीं. ऐसे इस हफ्ते सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि इस बार माही विज शो से बेघर हो जाएंगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ और मनीष गोयल खुद बिग बॉस 20 से चले गए. मनीष के जाने बाद माही ने कहा- मैं तो पूरी तैयारी में थी इस बार, मुझे लगा मैं ही जाने वाली हूं. Advertisementमनीष गोयल की ईमानदारी और बातों से सलमान खान काफी इंप्रेस नजर आए. सलमान ने उन्हें शो से जाने की इजाजत तो दे दी, लेकिन साथ ही यह बड़ा खुलासा भी किया कि मनीष को इस हफ्ते सबसे कम वोट्स नहीं मिले थे. सलमान ने साफ किया कि कोई यह न समझे कि वोटिंग के हिसाब से मनीष ही बाहर जाने वाले थे. इसके अलावा सलमान ने मनीष को ‘बिग बॉस’ में आए सबसे अच्छे इंसानों में से एक बताया, जिसे सुनकर मनीष काफी इमोशनल हो गए.About the AuthorSub Editorमैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दै…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 23, 2026, 12:38 ISTऔर पढ़ें

