राष्ट्रवाणी: Smart TV Buying Tips: बदलते जमाने के साथ-साथ हर चीज का प्रारूप बदल रहा है. घर में इस्तेमाल होने वाले टीवी भी अब काफी बदल चुका है. अब मार्केट में स्मार्ट टीवी भी आ चुके हैं. लगभग सभी के घरों में स्मार्ट टीवी ही नजर आते हैं. मार्केट में 15000 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक के कई सारे ऑप्शन मौजूद होते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग खरीदारी करते वक्त सिर्फ टीवी का स्क्रीन साइज और डिस्काउंट ऑफर देखकर ही पैसे खर्च कर देते हैं. यही जल्दबाजी बाद में बड़े पछतावे की वजह बनती है. घर लाने के कुछ महीनों बाद ही टीवी हैंग होने लगता है, पिक्चर धुंधली दिखती है या फिर नए ऐप्स चलना बंद हो जाते हैं. एक अच्छा स्मार्ट टीवी कम से कम 5 से 7 साल तक साथ चलता है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सही जगह लगे और हर दिन सिनेमा जैसा मजा मिले तो खरीदने से पहले टीवी में इन तीन चीजों को जरूर चेक कर लें. टीवी का सबसे जरूरी हिस्सा उसकी स्क्रीन होती है. अगर आप 43 इंच या उससे बड़ा टीवी ले रहे हैं, तो फुल एचडी के बजाय हमेशा 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन ही चुनें ताकि तस्वीर एकदम शार्प दिखे. इसके साथ ही पैनल टाइप पर भी गौर करें. सामान्य एलईडी पैनल के मुकाबले क्यूएलईडी या ओलेड पैनल में रंग ज्यादा निखरकर आते हैं और काले रंग की गहराई बेहतर दिखती है. अगर आपको क्रिकेट मैच देखने का शौक है और गेम्स खेलते हैं. तो टीवी का रिफ्रेश रेट जरूर चेक करें. 60 हर्ट्ज की जगह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला टीवी सही रहता है. इसमें हर चीज एकदम स्मूथ दिखाती है. इसके अलावा स्क्रीन पर HDR 10 या फिर डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी होना चाहिए. जिससे अंधेरे वाले सीन में भी हर छोटी डिटेल साफ नजर आती है. आज मार्केट में जो स्मार्ट टीवी आते हैं वह स्मार्टफोन की तरह काम करते हैं. इसलिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दमदार होना बेहद जरूरी है. कई कंपनियां सस्ते टीवी में अपना खुद का कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम दे देती हैं. जिनमें कुछ समय बाद नए ऐप्स सपोर्ट करना बंद कर देते हैं. इसलिए हमेशा गूगल टीवी, एंड्रॉयड टीवी या फिर WebOS और टाइजन जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म वाला टीवी ही लें. इसमें प्ले स्टोर वाली सब ऐप्स आसानी से चलते हैं. इसके साथ ही टीवी की RAM और इंटरनल स्टोरेज को नजरअंदाज न करें. अच्छी परफॉर्मेंस के लिए टीवी में कम से कम 2 जीबी RAM और 16 जीबी स्टोरेज जरूर होनी चाहिए. कम रैम वाले टीवी में ऐप खोलने या चैनल बदलने पर स्क्रीन थोड़ी सी अटकने लगती है. आजकल टीवी इतने पतले आने लगे हैं कि उनमें बड़े स्पीकर लगाने की जगह नहीं बचती. ऐसे में आवाज की क्वालिटी पर फर्क पड़ता है. कई बार अच्छी पिक्चर वाले टीवी की आवाज इतनी धीमी होती है कि डायलॉग तक ठीक से सुनाई नहीं देते. इसलिए खरीदने से पहले कम से कम 24 वॉट से 30 वॉट का साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट जरूर जांच लें. इसके अलावा टीवी के पीछे दिए गए कनेक्टिविटी पोर्ट्स को भी गिन लें. सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और साउंडबार को एक साथ जोड़ने के लिए कम से कम 3 HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट होने तो जरूरी है. इसमें एक HDMI ई-आर्क पोर्ट जरूर होना चाहिए जिससे अगर आप होम थिएटर जोड़ना चाहें तो बिना परेशानी के जोड़ सकें. में कोई दिक्कत न आए. तो साथ ही तेज इंटरनेट स्ट्रीमिंग के लिए डुअल-बैंड Wi-Fiऔर लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन भी जरूर चेक कर लेना चाहिए. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- 100 रुपये में बनेगी 5 हजार में बिकने वाली बोहो साइड टेबल, पहले नहीं देखा होगा पुराने गमलों का ऐसा जुगाड़ – make 5000 boho side table for just rupees 100 you have never seen such a clever diy hack using old terracotta pots – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और जेईई मेन की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्र परेशान—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन – lata mangeshkar song bansuriya kaahe bajaayii saroj khan perfomed as child artist crying in radha getup – राष्ट्रवाणी

