राष्ट्रवाणी: मोटोरोला कल भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 7000 mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिलेंगे। 7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
मोटोरोला कल इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस अपकमिंग डिवाइस को कंपनी Motorola Edge 70 Neo के नाम से पेश करने वाली है। डिवाइस कल यानी 24 नवंबर को दस्तक देगा।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर फोन की लॉन्च डिटेल्स और इसके कई खास फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का कैमरा मिलने वाला है। इस डिवाइस को उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा जो बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola ने कन्फर्म किया है कि Edge 70 Neo में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है। डिवाइस में 7,000 mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, जो लंबे टाइम तक यूज में हेल्प करेगी। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। साथ ही फोन में Sony का LYTIA सेंसर, OIS और अल्ट्रा HDR सपोर्ट देखने को मिलेगा। डिवाइस 144Hz तक के रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा।
फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इतना ही नहीं फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है।
डिवाइस Android 16 पर काम कर सकता है। स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग और चार साल के Android OS अपडेट मिल सकते हैं। डिवाइस को चार कलर Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

