राष्ट्रवाणी: Jio अपने ग्राहकों को ₹999 का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 98 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में JioHotstar मोबाइल, 50GB JioAICloud स्टोरेज और 12 महीने का Canva प्रो Lite सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी Jio का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और कोई लंबी वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं तो कंपनी अपके लिए 999 रुपये का खास प्लान ऑफर कर रही है। वैसे तो कंपनी अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती है लेकिन इस प्लान में न सिर्फ डेटा मिल रहा है बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी मिल रहे हैं।
कंपनी के ₹999 वाले प्रीपेड प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और यहां तक की Canva प्रो Lite का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है। Jio के ₹999 वाले रिचार्ज प्लान की में अपको 98 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है जिसके साथ डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 196GB डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। हालांकि, एलिजिबल ग्राहकों को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।
कॉलिंग के लिए इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है, इसका मतलब है कि यूजर्स को इंटरनेट के साथ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से रिचार्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्लान में सबसे खास इसके साथ मिलने वाले फ्री डिजिटल सब्सक्रिप्शन हैं।
प्लान में ग्राहकों को JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इससे आप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिल रहा है।
कंपनी प्लान के साथ 12 महीने का Canva प्रो Lite भी फ्री दे रही है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है। इसकी हेल्प से यूजर्स Canva के जरिए डिजाइन और क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने के लिए मिलने वाले एक्स्ट्रा टूल्स का यूज कर पाएंगे।

