राष्ट्रवाणी: नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से फरवरी में इंटरनेशनल फ्लाइट! यहां की पहली उड़ान संभवजेवर के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फरवरी में इंटरनेशनल फ्लाइट संभव! पहली उड़ान स्विट्जरलैंड जाने की उम्मीदReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:18 ISTग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से फरवरी 2027 में पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान स्विट्जरलैंड के लिए शुरू होने की संभावना है. जनवरी 2027 तक सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन से पहले एयरपोर्ट को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा और तकनीकी मंजूरियां प्राप्त करनी होती है.जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो सकती है. ग्रेटर नोएडा के जेवर में नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष की शुरुआत में एयरपोर्ट से विदेशों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं. इसके लिए जनवरी 2027 तक सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. यदि सुरक्षा और विमानन नियामक एजेंसियों से समय पर मंजूरी मिल जाती है तो फरवरी 2027 में पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान स्विट्जरलैंड के लिए शुरू हो सकती है. हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा और उड़ान का अंतिम शेड्यूल सामने आना बाकी है. पहली फ्लाइट को लेकर स्विट्जरलैंड का नाम सामने आने के बाद एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी नेटवर्क को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. लेनी होगी सुरक्षा और तकनीकी मंजूरी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन से पहले एयरपोर्ट को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा और तकनीकी मंजूरियां प्राप्त करनी होंगी. इसमें ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से सुरक्षा संबंधी क्लीयरेंस और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की आवश्यक अनुमति शामिल है. इन औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का नियमित संचालन शुरू किया जा सकेगा. एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को विदेश यात्रा के लिए एक और बड़ा विकल्प उपलब्ध होगा. अभी तक विदेश जाने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता है. जेवर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकती है. इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी. स्विट्जरलैंड की कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका Advertisementजेवर एयरपोर्ट के विकास में स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी (Zurich Airport International AG) की महत्वपूर्ण भूमिका है. कंपनी को एयरपोर्ट के विकास और संचालन की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, एयरपोर्ट के टर्मिनल, रनवे और अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों का EPC ठेका टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दिया गया है. अब सबकी नजरें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शेड्यूल और पहली फ्लाइट के गंतव्य पर टिकी हैं. यदि फरवरी 2027 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होती हैं तो जेवर एयरपोर्ट के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को वैश्विक हवाई संपर्क के नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जाएगा.About the Authorपत्रकारिता की दुनिया में करीब 23 साल का अनुभव. देश-दुनिया से लेकर कारोबार तक की खबरों पर लगातार नजर. खबर को सिर्फ सूचना के तौर पर नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी कहानी और उसके असर के साथ समझने की कोशिश. यही पहचान है…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 23, 2026, 12:18 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी

