राष्ट्रवाणी: CJI सूर्यकांत सुपरटेक से जुड़े मामले की सुनवाई से हुए अलग, क्या बताई वजह?CJI सूर्यकांत सुपरटेक से जुड़े मामले की सुनवाई से हुए अलग, कहा- आवेदकों में एक उनका परिचित; अब आगे क्या होगा?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:24 ISTSupreme Court News: टायर-1 से लेकर टायर-2 और टायर-3 शहरों में भी बिल्डरों की पकड़ मजबूत हुई है. जमीन की कमी के बीच लोग फ्लैट खरीदने में लाखों रुपया लगा रहे हैं. इसके बावजूद यदि ऐसे होम-बायर्स को समय पर घर न मिले तो उनकी परेशानी को सहज ही समझा जा सकता है. ऐसे ही एक मामले में भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है.CJI सूर्यकांत ने सुपरटेक से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. (फाइल फोटो/PTI)Supreme Court News: सुपरटेक के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है. सोमवार 23 नवंबर 2026 को इस मामले में बड़ा डेवलपमेंट हुआ है. CJI सूर्यकांत ने सुपरटेक मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि आवेदकों में एक उनका परिचित भी है. बता दें कि सुपरटेक के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट्स से कई खरीदारों के हित जुड़े हुए हैं, ऐसे में यह मामला काफी अहम है. अब इसकी सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की जाएगी. CJI सूर्यकांत ने सुपरटेक के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने और घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने इसकी वजह मामले के आवेदकों में शामिल एक व्यक्ति से अपना व्यक्तिगत परिचय होना बताया. अब इस मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष पीठ (स्पेशल बेंच) गठित की जाएगी. सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि मामले के आवेदकों में शामिल एक व्यक्ति उनके व्यक्तिगत परिचय में है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्ति न तो उनका मुवक्किल है और न ही उनका कोई रिश्तेदार है, लेकिन उनसे परिचित जरूर है. ऐसे में निष्पक्षता और न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने इस मामले की सुनवाई नहीं करने का फैसला किया. इस बात को लेकर किया आगाह CJI ने इस दौरान टिप्पणी की कि संबंधित पक्ष को पहले ही इस तथ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए था कि मामले के आवेदकों में उनका एक परिचित व्यक्ति शामिल है. उन्होंने कहा कि अब मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ का गठन किया जाएगा. गौरतलब है कि यह मामला सुपरटेक के उन आवासीय प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जिनका निर्माण लंबे समय से अटका हुआ है. इन परियोजनाओं के पूरा होने का इंतजार कर रहे हजारों घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा और उन्हें उनके मकान दिलाने का मुद्दा लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया के केंद्र में है. नई पीठ अब इस मामले में आगे की सुनवाई करेगी. Advertisementजानें क्या है मामला यह मामला सुपरटेक लिमिटेड की दिवालिया प्रक्रिया और उसकी अधूरी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने से संबंधित है. इन परियोजनाओं में निवेश करने वाले हजारों घर खरीदार लंबे समय से अपने फ्लैटों का कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं. सुपरटेक के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की याचिका पर शुरू हुई थी. NCLT ने 25 मार्च 2022 को बैंक की याचिका स्वीकार कर ली थी. इसके बाद मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) पहुंचा, जिसने सुपरटेक की 16 अधूरी आवासीय परियोजनाओं को सरकारी कंपनी NBCC इंडिया लिमिटेड के माध्यम से पूरा कराने का निर्देश दिया. फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT के इस फैसले को बरकरार रखा था. कोर्ट ने दो दशक से अधिक समय से अपने घरों का इंतजार कर रहे खरीदारों के हितों को प्राथमिकता दी थी.About the Authorबिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 23, 2026, 11:58 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्या उपहार दिया? – राष्ट्रवाणी

