राष्ट्रवाणी: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा खास योग, गंगा स्नान कर इस मंत्र का करें जापकार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा खास योग, गंगा स्नान कर इस मंत्र का करें जाप, विषम संख्या में करें दीपदान, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्नReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:03 ISTहरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. 24 को हरि प्रबोधनी एकादशी के बाद एक विशेष और चमत्कारी तिथि का आगमन हो रहा है. हिंदू धर्म में इस महातिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आषाढ़ मास से शुरू हुए चातुर्मास की योगनिद्रा कार्तिक शुक्ल पक्ष की हरि प्रबोधिनी एकादशी को खत्म हो जाती है और भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर फिर से सृष्टि का संचालन संभालते हैं जिसके बाद कार्तिक माह की पूर्णिमा पहली पवित्र तिथि मानी जाती है.ख़बरें फटाफट हरिद्वार: हरि प्रबोधनी एकादशी के बाद एक विशेष और चमत्कारी तिथि का आगमन हो रहा है. हिंदू धर्म में इस महातिथि का विशेष महत्व बताया गया है. आषाढ़ मास से शुरू हुए चातुर्मास की योगनिद्रा कार्तिक शुक्ल पक्ष की हरि प्रबोधिनी एकादशी को खत्म हो जाती है और भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर फिर से सृष्टि का संचालन संभालते हैं जिसके बाद कार्तिक माह की पूर्णिमा पहली पवित्र तिथि मानी जाती है. साल 2026 में नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में कार्तिक पूर्णिमा की विशेष तिथि का आगमन हो रहा है. कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष उपाय करने से सभी दुखों का नाश, मोक्ष की प्राप्ति और स्वर्ग के द्वार खुलने की मान्यता हैं. इसी दिन भगवान विष्णु ने मानव कल्याण के लिए एक दिव्य अवतार भी लिया था. चलिए विस्तार से जानते हैं की भगवान विष्णु ने कौन सा दिव्या अवतार लिया था और कार्तिक पूर्णिमा पर किस उपाय से स्वर्ग के द्वार खुल जाते है?
गंगा स्नान के बाद पढ़ें ये मंत्र कार्तिक पूर्णिमा के महत्व की ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के पंडित योगेश पंत बताते हैं कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि विशेष और पवित्र तिथि होती है. इस दिन गंगा में स्नान के बाद भगवान नारायण के विशेष मंत्रों ओम नमो भगवते वासुदेवाय, विष्णवे नमः या नारायणाय नमः आदि मंत्रों का जाप श्रद्धा भक्ति भाव से करने पर साधकों को महापुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से स्वर्ग और बैकुंठ के द्वार भी खुल जाते हैं. पंडित योगेश पंत के अनुसार कार्तिक माह में तारों की छांव में स्नान करने का विशेष विधान है और पूर्णिमा के दिन हर की पौड़ी पर गंगा स्नान करने से पूरे कार्तिक माह के स्नान का संपूर्ण फल प्राप्त होता है. तिथि की शुरुआत 23 नवंबर की रात 11 बजकर 44 मिनट से होकर 24 नवंबर की रात 8:24 तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को पूरा दिन रहेगी. Advertisement कार्तिक पूर्णिमा पर जलाएं विषम संख्या में दीपक पंडित योगेश पंत बताते हैं कि मत्स्य पुराण के अनुसार भगवान विष्णु ने मानव कल्याण के लिए इसी दिन मत्स्य अवतार लिया था इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर की पौड़ी क्षेत्र में साधकों को ज्वार, बाजरा या गेहूं के आटे की गोलियां बनाकर गंगाजल में मछलियों को देना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद आने वाली कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है. पंडित योगेश आगे बताते हैं कि जैसे दीपावली पर दीप जलाएं जाते हैं वैसे ही कार्तिक पूर्णिमा पर शाम के समय गंगा स्नान के बाद घाटों पर 5, 7, 11, 21, 51, 101, 151 आदि दीपक जलाने चाहिए. इस दिन दीपदान करने से देवताओं की असीम कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Hardwar,Uttarakhand First Published :November 23, 2026, 12:03 ISTऔर पढ़ें

