राष्ट्रवाणी: कार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें शुभ मुहूर्त और उपायकार्तिक पूर्णिमा पर कब करें गंगा स्नान और दीपदान? जानें शुभ मुहूर्त और जरूरी उपायReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:06 ISTKartik Purnima Ganga Snan:सनातन धर्म में कार्तिक का महीने का विशेष महत्व है. यह महीना धार्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. इस महीने के पूर्णिमा तिथि को पवित्र नदी मे स्नान का विधान है. इस दिन काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते है. इस बार 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का महापर्व है. इस दिन स्नान के साथ दीप दान किया जाता है. वाराणसी: सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है. धार्मिक लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने का विधान है. इस दिन काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं. इस बार 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का महापर्व है. इस दिन स्नान के साथ दीपदान भी किया जाता है. इसके अलावा, इस दिन कुछ जरूरी उपाय करने से मनुष्य के सभी तरह के पाप कट जाते हैं. साथ ही, उस पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर पंडित सुभाष पांडेय ने लोकल 18 से बताया कि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान जरूर करना चाहिए. यही वजह है कि इस दिन काशी, प्रयागराज, हरिद्वार और मथुरा जैसे धार्मिक शहरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति पूरे कार्तिक मास में गंगा स्नान नहीं करता है, यदि वह कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में डुबकी लगाता है, तो उसे पूरे कार्तिक महीने के स्नान का फल मिलता है. इसके साथ ही उसके सात जन्मों के पाप भी कट जाते हैं. जरूर करें इन चीजों का दान स्नान के बाद किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान जरूर करना चाहिए. इस दिन अन्न, धन और ऊनी वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही मौसमी फलों का दान करने से भी श्रीहरि विष्णु की कृपा भक्तों पर बरसती है. पंडित सुभाष पांडेय ने बताया कि इस समय शीत ऋतु की शुरुआत होती है, इसलिए ऊनी वस्त्रों का दान करने से इस दिन मनुष्य के बिगड़े ग्रह शांत होने शुरू हो जाते हैं. इस दिन गंगा तट पर दीपदान करने से भी देवकृपा की प्राप्ति होती है. शाम के वक्त यदि आप 5, 7 या 11 दीपक देवताओं के निमित्त जलाते हैं, तो इससे न सिर्फ भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है. Advertisementस्नान के लिए यह समय सबसे उपयुक्त 24 नवंबर को सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक का समय स्नान के लिए सबसे बेहतर और उपयुक्त है. हालांकि, 24 नवंबर को पूरे दिन गंगा और दूसरी पवित्र नदियों में स्नान का दौर जारी रहेगा. काशी के 84 घाटों पर इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे. इसे देखते हुए घाटों पर विशेष साफ-सफाई के साथ चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं. वहीं, गंगा में बैरिकेडिंग भी की गई है.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Varanasi,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 12:06 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्या उपहार दिया? – राष्ट्रवाणी

