राष्ट्रवाणी: डायल-112 ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस की गाड़ी से मिली शराब तो लोगों ने लूट लीSitamarhi News: डायल-112 ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस की गाड़ी से मिली नेपाली शराब तो लोगों ने मचा दी लूटReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:08 ISTSitamarhi News: सीतामढ़ी के सुप्पी में पुलिस की 112 डायल गाड़ी हादसे के बाद विवादों में घिर गई. गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद वाहन में नेपाली शराब मिलने की बात सामने आई. गुस्साए स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और गाड़ी में रखी शराब लूट ली.डायल-112 की गाड़ी से नेपाली शराब बरामद की गई.सीतामढ़ीः बिहार में शराबबंदी के बीच सीतामढ़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां पुलिस की 112 डायल गाड़ी से नेपाली शराब मिलने की बात सामने आई. मामला सुप्पी थाना के ससौला सरकारी अस्पताल के पास का है. यहां पुलिस की 112 डायल गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए ससौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. टक्कर मारकर भागे पुलिसकर्मी घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों को लेकर भी सवाल उठने लगे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद 112 डायल गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी मौके से गायब हो गए. घायल को अस्पताल पहुंचाने और घटना की जानकारी देने के बजाय पुलिसकर्मियों के वहां से चले जाने पर लोगों में नाराजगी फैल गई. पुलिस की गाड़ी में मिली नेपाली शराब हंगामे के बीच पुलिस की 112 डायल गाड़ी में नेपाली शराब होने की बात सामने आई. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी में रखी शराब निकालनी शुरू कर दी. देखते ही देखते लोगों के बीच शराब लूटने की होड़ मच गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें स्थानीय लोग पुलिस की गाड़ी से शराब निकालते दिखाई दे रहे हैं. Advertisementपुलिस की गाड़ी में शराब कैसे पहुंची?
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक है. ऐसे में पुलिस की आपातकालीन सेवा में लगी 112 डायल गाड़ी में नेपाली शराब मिलने की बात बेहद गंभीर है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की गाड़ी में शराब कहां से आई? फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है. मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जांच और कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sitamarhi,Sitamarhi,BiharFirst Published :November 23, 2026, 12:08 ISTऔर पढ़ें

