राष्ट्रवाणी: ‘ओबामा ने नहीं मानी मेरी बात’, बाइडेन की किताब पाकिस्तान की दगाबाजी का जिक्र’ओबामा ने नहीं मानी मेरी बात’, बाइडेन की किताब में कई खुलासे, पाकिस्तान की दगाबाजी का भी जिक्रReported by:Edited by:Last Updated:November 23, 2026, 12:33 ISTJoe Biden Book Secrets of US: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक किताब लिखी है, जिसे लेकर चर्चे खूब हो रहे हैं. दरअसल ‘Promise Me, America’ नाम की इस किताब में उन्होंने अफगानिस्तान युद्ध, पाकिस्तान और भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों तक को लेकर बात की है. ख़बरें फटाफटजो बाइडेन की किताब. (क्रेडिट-रॉयटर्स)अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी किताब ‘Promise Me, America’ में भारत-अमेरिका संबंधों, पाकिस्तान और अफगानिस्तान युद्ध को लेकर कई अहम बातें लिखी हैं. बाइडेन ने माना कि अफगानिस्तान में अमेरिकी अभियान कभी स्थायी जीत में नहीं बदल पाया. उन्होंने लिखा कि अफगानिस्तान में लोकतंत्र स्थापित करने और देश को दोबारा खड़ा करने पर अमेरिका ने भारी पैसा खर्च किया, लेकिन उसका बड़ा हिस्सा स्थानीय अधिकारियों के हाथों में चला गया. बाइडेन ने यह भी खुलासा किया कि साल 2009 में उपराष्ट्रपति रहते हुए वह अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाने के खिलाफ थे. उन्होंने NISAR सैटेलाइट को भी दोनों देशों के वैज्ञानिक सहयोग का उदाहरण बताया. अफगानिस्तान युद्ध को लेकर बाइडेन ने लिखा है कि 2001 में तालिबान को शुरुआती तौर पर हराने में अमेरिकी सेना को सफलता मिली थी, लेकिन ओसामा बिन लादेन तोरा बोरा की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान भागने में कामयाब रहा. बाद में 2 मई, 2011 को अमेरिकी नेवी सील्स ने पाकिस्तान में उसके ठिकाने पर कार्रवाई कर उसे मार गिराया. उस समय बाइडेन राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में मौजूद थे. भारत के साथ रिश्ते जरूरी जो बाइडेन के मुताबिक भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं. उन्होंने साल 2006 में अमेरिकी सीनेट में भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का भी जिक्र किया है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के साथ अमेरिका के रिश्तों पर भी लिखा है कि वो भारत का प्रतिद्वंद्वी है और अमेरिका के पाकिस्तान के साथ लंबे समय से संबंध रहे हैं. हालांकि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत के साथ मजबूत रणनीतिक साझेदारी बनाना अमेरिका के लिए जरूरी था. ओबामा ने नहीं मानी सलाह जो बाइडेन ने अपनी किताब में ये बात मानी है कि अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ सीमित अभियान चलाना चाहिए, न कि अफगानिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था और समाज को बदलने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने अफगानिस्तान को साम्राज्यों का कब्रिस्तान बताते हुए कहा कि इसे अमेरिकी लोकतंत्र में बदलना संभव नहीं था. हालांकि राष्ट्रपति ओबामा ने उनकी सलाह नहीं मानी और अफगानिस्तान में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया. साल 2011 तक वहां करीब एक लाख अमेरिकी सैनिक तैनात थे, लेकिन तालिबान का विद्रोह लगातार मजबूत होता गया. About the AuthorNews18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 23, 2026, 12:12 ISTऔर पढ़ें

