राष्ट्रवाणी: हैदराबाद में जलकुंभी से तैयार हो रही जैविक खादझील की जलकुंभी से खाद बनाने का आइडिया कैसे आया और CSIR-IICT की तकनीक आम कम्पोस्टिंग से कितनी अलग है?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:14 ISTHyderabad News: हैदराबाद में जलकुंभी से शुद्ध जैविक खाद तैयार करने का सफल मॉडल विकसित किया गया है. प्रोफेसर के. लक्ष्मीनारायण राजू और CSIR-IICT के वैज्ञानिकों ने इस तकनीक से कापरा झील को नया जीवन दिया है और किसानों को फायदा पहुंच रहा है.ख़बरें फटाफट हैदराबाद: शहर की झीलों की खूबसूरती और पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा मानी जाने वाली जलकुंभी को अब तक केवल कचरा या प्रदूषण फैलाने वाली खरपतवार समझा जाता था. लेकिन हैदराबाद के एक पूर्व फिजिक्स प्रोफेसर ने अपनी सोच और वैज्ञानिक तकनीक से इस समस्या को ही समाधान में बदल दिया है. खार एनर्जी ऑप्टिमाइज़र्स के संस्थापक प्रोफेसर के. लक्ष्मीनारायण राजू ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (CSIR-IICT) के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर जलकुंभी से शुद्ध जैविक खाद तैयार करने का सफल मॉडल विकसित किया है. आमतौर पर कृषि वैज्ञानिकों का मानना था कि जलकुंभी गंदे पानी में उगती है इसलिए इसमें मौजूद ज़हरीले रसायन और भारी धातुएं खाद को खराब कर सकती हैं. लेकिन CSIR-IICT के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. ए. गंगगनी राव और प्रोफेसर राजू ने बताया कि उनके शोध में सामने आया कि झील के पानी से सोखी गई सभी भारी धातुएं केवल पौधे की जड़ों तक ही सीमित रहती हैं जबकि इसके तने और पत्तों में भरपूर कार्बनिक पोषक तत्व होते हैं. जलकुंभी से करीब 200 टन शुद्ध खाद तैयार की जा चुकी उन्होंने बताया कि इस तकनीक में सबसे पहले झील से निकाली गई जलकुंभी की जड़ों को काटकर अलग किया जाता है. इसके बाद हरे तने और पत्तों को बारीक काटकर कम्पोस्ट पिट्स (गड्ढों) में डाला जाता है. इसमें 90 बाल्टी जलकुंभी के पत्तों के साथ 8 बाल्टी गोबर और 2 बाल्टी खास बैक्टीरिया कल्चर मिलाया जाता है. बिना किसी रासायनिक तत्व के महज़ 40 दिनों में यह मिश्रण हल्की और भुरभुरी जैविक खाद में बदल जाता है. 12,000 टन जलकुंभी से करीब 200 टन शुद्ध खाद तैयार की जा चुकी है. कापरा झील को मिला नया जीवन, किसानों को फायदा प्रोफेसर राजू ने अपनी जेब से करीब 45 से 50 लाख रुपये खर्च कर कापरा झील को साफ करने का बीड़ा उठाया. इसका असर यह हुआ कि झील के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा और वहां फिर से पक्षी व मछलियां लौटने लगीं. दूसरी ओर, यह खाद पानी में घुलकर बहने के बजाय पौधों की जड़ों को धीरे-धीरे पोषण देती है. नलगोंडा के किसानों ने नींबू और सब्जियों की खेती में इसका इस्तेमाल कर बेहतर पैदावार और कीटों से सुरक्षा की पुष्टि की है. About the Authorमेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…Location :Hyderabad,TelanganaFirst Published :November 23, 2026, 12:14 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बिसलेरी पेयजल असुरक्षित घोषित; एफएसएसएआई ने भारतीय पीएसयू कंपनी के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी दी
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी

