राष्ट्रवाणी: कार पर लगा था पुलिस का लोगो, अंदर भरा था 52 लाख रुपये का गांजा Rajasthan : कार पर लगा था पुलिस का लोगो, अंदर भरा था 52 लाख रुपये की कीमत का 1 क्विंटल से ज्यादा गांजाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 12:07 ISTBhilwara Latest News : भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार पर ‘पुलिस’ का ही लोगो लगा रखा था. लेकिन पुलिस की तत्परता से तीनों तस्करे धरे गए. पुलिस को उनकी कार से करीब 52 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है. पुलिस अब तस्करों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस पकड़े गए तीनों तस्करों से पूछताछ में जुटी है.भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले में ड्रग्स तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अनूठा तरीका का अपनाया. लेकिन पुलिस भी उनके तरीके को फेल कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 104 किलो 271 ग्राम गांजा बरामद किया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है. तस्कर इस गांजे की तस्करी एक लग्जरी कार में कर रहे थे और पुलिस का चकमा का देने के लिए पुलिस का ही लोगो लगा रखा था. पुलिस अब तस्करों की कुंडली खंगालने में जुटी है. दरअसल जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सागर राणा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य और वृत्ताधिकारी अंजलि सिंह के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी कन्हैयालाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. एक दिन पहले रविवार को डीएसटी टीम को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-48 पर गुवारड़ी नाले के पास सर्विस रोड पर एक संदिग्ध मारुति अर्टिगा कार खड़ी है. उसमें तीन व्यक्ति सवार हैं. सूचना मिलते ही डीएसटी टीम ने मंगरोप थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. डिग्गी और सीट में छिपा रखे थे गांजे के 20 पैकेट उसके बाद दोनों टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार को घेर लिया और उसमें बैठे तीनों व्यक्तियों को डिटेन कर लिया. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी और पीछे की तीसरी सीट में टेप से लिपटे 20 पैकेट मिले. उन पैकेट को खोलकर देखा गया तो उनमें गांजे के फूल, कलियां, पत्तियां और डंठल भरे हुए थे. तौल करवाने पर कुल 104 किलो 271 ग्राम निकला. पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. पुलिस ने मौके से धर्मेंद्र सिंह, नोरत सिंह उर्फ पृथ्वीराज सिंह और मोहन गाडरी को गिरफ्तार कर लिया. अब तस्करी के नेटवर्क की जांच तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति अर्टिगा कार को भी जब्त कर लिया गया है. तस्करों ने कार पर पुलिस का लोगो लगा रखा था ताकि कोई उन्हें पकड़े नहीं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच थाना सदर प्रभारी प्रहलाद सहाय कर रहे हैं. पुलिस अब आरोपियों से गांजे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संपर्कों के बारे में पूछताछ कर रही है. About the Authorसंदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं।
राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bhilwara,Bhilwara,RajasthanFirst Published :November 23, 2026, 12:07 ISTऔर पढ़ें

