राष्ट्रवाणी: सर्दियों में घर को देखना चाहते हैं हरा-भरा, लगाएं इंडोर-आउटडोर गुलदाउदी पौधेसर्दियों में घर को देखना चाहते हैं हरा-भरा, लगाएं इंडोर-आउटडोर गुलदाउदी, एग्लोनिमा, गेंदा के पौधे, सस्ते में है उपलब्धReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:44 ISTWinter Gardening Plant: सर्दियों के मौसम में बाहर और बगीचे में लगाने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें गुलदाउदी, गेंदा, साल्विया, पिटूनिया और बरबीना प्रमुख हैं,गुलदाउदी, सर्दियों के मौसम की खास वैरायटी मानी जाती है, जिसकी कीमत ₹60 से ₹100 तक बताई गई है. साथ ही कुछ सीजनल पौधे कम रेंज में भी उपलब्ध रहते हैं. यह एक सुंदर फूलों वाला आउटडोर प्लांट है, जो सर्दियों में खिलता है और अप्रैल के अंत तक बना रहता है. इसकी कीमत ₹25 बताई गई है. गर्मी शुरू होने पर इसका पौधा खत्म हो जाता है. और सर्दियों में फिर से यह हरा भरा हो जाता है.ख़बरें फटाफट बहराइच: सर्दियों का मौसम आते ही अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि अपने घर के आंगन, बगीचे या कमरों को कैसे हरा-भरा और आकर्षक बनाए रखा जाए, क्योंकि ठंड में कई सामान्य पौधे मुरझाने लगते हैं. इस पर खास बातचीत में पौधों के जानकार अदनान खान ने सर्दियों के अनुकूल इंडोर और आउटडोर पौधों, उनकी कीमतों और देखरेख के आसान तरीकों के बारे में जानकारी साझा की है. आउटडोर और सीजनल पौधों की खास वैरायटी अदनान खान के अनुसार, सर्दियों के मौसम में बाहर और बगीचे में लगाने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें गुलदाउदी, गेंदा, साल्विया, पिटूनिया और बरबीना प्रमुख हैं,गुलदाउदी, सर्दियों के मौसम की खास वैरायटी मानी जाती है, जिसकी कीमत ₹60 से ₹100 तक बताई गई है. साथ ही कुछ सीजनल पौधे कम रेंज में भी उपलब्ध रहते हैं. यह एक सुंदर फूलों वाला आउटडोर प्लांट है, जो सर्दियों में खिलता है और अप्रैल के अंत तक बना रहता है. इसकी कीमत ₹25 बताई गई है. गर्मी शुरू होने पर इसका पौधा खत्म हो जाता है. और सर्दियों में फिर से यह हरा भरा हो जाता है. Advertisementपेटुनिया का यूनिक पौधा इसमें लगभग 6 से 7 रंग आते हैं और इसकी शुरुआती कीमत ₹25 है. गेंदा और साल्विया, इन्हें भी सर्दियों के मौसम में आउटडोर सजावट के लिए लगाया जा सकता है.घर के भीतर और ऑफिस के लिए इंडोर प्लांट्स जो लोग अपने कमरे, ऑफिस या टेबल के पास पौधे रखना चाहते हैं, उनके लिए एग्लोनिमा और पीस लीली जैसे विकल्प बताए गए. इसे कमरे, ऑफिस या टेबल पर रखा जा सकता है. यह लाइट बेबी पिंक और लाइट ग्रीन जैसे रंगों में आता है और एसी व नॉन-एसी दोनों तरह के वातावरण में चल सकता है. बातचीत में इसकी कीमत ₹650 से ₹1800 की रेंज में बताई गई है. पीस लीली, सफेद फूलों वाला यह इंडोर प्लांट कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रखा जाता है. पानी देने और देखरेख का सही तरीका पौधों को स्वस्थ रखने के लिए सही अंतराल पर पानी देना बेहद जरूरी है, आउटडोर पौधे सर्दियों में इनमें एक दिन छोड़कर एक दिन पानी देने उचित होता है. वहीं इनडोर पौधे की बात करे तो इसमें सामान्य तौर पर लगभग 3 से 4 दिन के अंतराल पर पानी दिया जा सकता है.सही पौधों का चुनाव और मौसम के अनुसार नियमित देखरेख करके सर्दियों में भी अपने घर-आंगन की रौनक और हरियाली को आसानी से बरकरार रखा जा सकता है.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 11:44 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्या उपहार दिया? – राष्ट्रवाणी

