राष्ट्रवाणी: संभल में सज गई नेपाल की मशहूर ऊनी मार्केट, 600 रुपये से मिल रहे गर्म कपड़ेसंभल में सज गई नेपाल की मशहूर ऊनी मार्केट, 600 रुपये से मिल रहे गर्म कपड़ेEdited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:55 ISTSambhal Nepal Woolen Market: संभल में सर्दियों की दस्तक के साथ ही नेपाल से आने वाली प्रसिद्ध ऊनी मार्केट इस बार नई जगह पर सज गई है. पहले यह मार्केट चंदौसी चौराहे पर लगती थी, जहां लोगों को इसकी आदत हो गई थी. लेकिन इस बार दुकानदारों ने मुरादाबाद रोड पर बिजली घर के आगे अपनी दुकानें लगाई हैं. जगह बदलने से शुरुआत में थोड़ी दिक्कत जरूर हुई है, क्योंकि कई पुराने ग्राहक अभी भी पुरानी जगह पर ही पहुंच रहे हैं. संभल: सर्दियों की दस्तक के साथ ही नेपाल से आने वाली प्रसिद्ध ऊनी मार्केट संभल में सज गई है. लेकिन, इस बार यह दूसरी जगह लगी है. यह मार्केट पहले चंदौसी चौराहे पर लगती थी, जहां लोगों को इसकी आदत हो गई थी. लेकिन इस बार दुकानदारों ने मुरादाबाद रोड पर बिजली घर के आगे अपनी दुकानें लगाई हैं. मार्केट के जगह बदलने से शुरुआत में थोड़ी दिक्कत जरूर हुई है, क्योंकि कई पुराने ग्राहक अभी भी पुरानी जगह पर ही पहुंच रहे हैं. हालांकि, दुकानदारों को उम्मीद है कि धीरे-धीरे सभी को नई जगह का पता चल जाएगा और जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे-वैसे मार्केट में भीड़ बढ़ जाएगी. दुकानदार नीमा गेलवो लोकल 18 से बताया कि वे हर साल नेपाल से नया कलेक्शन लेकर आते हैं. इस बार मार्केट में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. जैकेट में लेदर के नए और आकर्षक डिजाइन आए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. इसके साथ ही पैराशूट जैकेट की भी इस बार जबरदस्त डिमांड है. उन्होंने बताया कि जब तक नया माल नहीं लाएंगे, तब तक ग्राहक खुश नहीं होंगे. इसलिए वे हर साल कुछ नया लेकर आते हैं. इस बार बच्चों, महिलाओं और पुरुषों तीनों के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों का पूरा स्टॉक लेकर आए हैं. दुकान में चारों तरफ रंग-बिरंगे स्वेटर, शॉल, जैकेट, टोपी और गर्म कपड़े सजे हुए हैं. अक्टूबर से 15 फरवरी तक चलेगी मार्केट. उनका कहना है कि लोगाें को दूर से ही देखने पर पता चल जाता है कि यह नेपाल की ऊनी मार्केट है. लोग दुकान के सामने रुककर कपड़ों को देख रहे हैं. उनके दाम पूछ रहे हैं. यह ऊनी मार्केट अक्टूबर से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी. दुकानदार करीब तीन महीने तक संभल में ही रहकर अपना सामान बेचेंगे. उन्होंने बताया कि अभी सर्दी कम होने की वजह से बिक्री थोड़ी धीमी है, लेकिन जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे मार्केट में रौनक लौट आएगी. दिसंबर और जनवरी में सबसे ज्यादा बिक्री होती है. इसलिए दुकानदार उसी समय का इंतजार कर रहे हैं. Advertisementफिक्स रेट पर मिलता है सामान, सीजन के आखिर में 20% तक की छूट उन्होंने बताया कि इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सभी कपड़ों के दाम फिक्स रहते हैं. कोई मोलभाव नहीं होता. हर कपड़े पर रेट लिखा होता है, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती. सीजन के आखिर में जब सामान वापस ले जाना होता है, तब दुकानदार 20 प्रतिशत तक की छूट दे देते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा माल बिक जाए और वापस कम सामान ले जाना पड़े. यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के गर्म कपड़े मिल जाते हैं. कीमतों की शुरुआत करीब 600-700 रुपये से होती है और सबसे महंगी जैकेट करीब 5,000 रुपये तक की है. यानी हर बजट के लोगों के लिए यहां कुछ न कुछ जरूर मिल जाता है. यही वजह है कि मध्यम वर्ग के परिवारों में इस मार्केट का खास क्रेज रहता है. जर्मनी तक से आता है माल उन्होंने बताया कि वे नेपाल से आते हैं. हर साल संभल में दुकान लगाते हैं. उनका कई सालों से यहां आना-जाना लगा हुआ है. उनका यहां के लोगों से अच्छा रिश्ता बन गया है. उनका माल मिक्स रहता है. कुछ सामान बाहर से भी आता है. जर्मनी की तरफ से भी माल आता है, जबकि ऊनी कपड़े ज्यादातर नेपाल से ही आते हैं. यही वजह है कि यहां के कपड़ों की क्वालिटी और गर्माहट लोगों को काफी पसंद आती है. नेपाल के ऊनी कपड़े अपनी गर्माहट और टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं. एक बार खरीदने के बाद ये कई साल तक चलते हैं, इसलिए लोग हर साल इस मार्केट का इंतजार करते हैं.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sambhal,Moradabad,Uttar PradeshFirst Published :November 23, 2026, 11:55 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘बिग बॉस 20’ से माही होने वाली थीं एविक्ट? आखिर क्यों मनीष गोयल ने खुद मांगी जाने की इजाजत – राष्ट्रवाणी
- जर्मनी में प्यार, इंग्लैंड का दूल्हा और हिमाचल में प्रधान की बेटी की यादगार शादी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- अवध और मिथिला के संबंधों में जुड़ने जा रहा स्वर्णिम अध्यायः सीएम योगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बाइक टैक्सी के विरोध में सड़कों पर उतरें ऑटो चालक, कार्रवाई की मांग – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: मकर और कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अनावश्यक दिखावे से बचें और सेहत का ध्यान – राष्ट्रवाणी
- तान्या उस लड़के के हाथ में हाथ डालकर कैफे से… जब तनुज ने चार साल बाद पहली बार देखा – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे तो वृश्चिक वा – राष्ट्रवाणी
- पीएम मोदी ने बालेन शाह को दिया त्रिवेणी का पवित्र जल, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्या उपहार दिया? – राष्ट्रवाणी

