राष्ट्रवाणी: 25 हजार की एक मशीन से शुरू हुआ दो भाइयों का स्टार्टअप, आज 40 लाख का टर्नओवर25 हजार की एक मशीन से शुरू हुआ दो भाइयों का स्टार्टअप, आज 40 लाख का टर्नओवर, ऐसे हुई छोटे निवेश से बड़ी उड़ानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 23, 2026, 11:55 ISTसीतामढ़ी के सींगरहिया गांव में मिंटू और पिंटू कुमार ने 2018 में 25 हजार की मशीन से काम शुरू किया था. अब उनके पास 7 मशीनें हैं।
सालाना टर्नओवर 35 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है. शुद्ध कमाई 10 से 12 लाख रुपये बताई गई है। काम नेपाल तक फैला है. सीतामढ़ीः जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत सींगरहिया गांव निवासी मिंटू कुमार और उनके भाई पिंटू कुमार ने वर्ष 2018 में महज 25 हजार रुपये की मामूली लागत से एक वाइंडिंग मशीन खरीदकर अपने उद्यम की नींव रखी थी. मिंटू कुमार अपने गांव सींगरहिया में घर से ही इस पूरे कारोबार का संचालन करते हैं. शुरुआत में सीमित संसाधनों के बीच किए गए इस प्रयास को दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत, तकनीकी कौशल और निरंतर काम करते रहने की आदत से आगे बढ़ाया. मिंटू कुमार के अनुसार, “हमने 2018 में एक छोटी मशीन से घर से ही काम शुरू किया था और आज लगन व भरोसे के दम पर यह कारोबार सालाना 35 से 40 लाख रुपये के टर्नओवर तक पहुंच गया है. जिससे दोनों भाइयों को 10 से 12 लाख रुपये तक की शुद्ध कमाई हो रही है. 2018 से 7 मशीनों और विस्तार की तैयारी तक का सफर एक मशीन से शुरू हुआ यह सफर आज कुल 7 मशीनों तक पहुंच चुका है. जिनमें 3 छोटी, 2 मीडियम और 2 बड़ी मशीनें शामिल हैं, जबकि एक और बड़ी मशीन मंगाने की तैयारी भी चल रही है. मिंटू कुमार बताते हैं कि पहले जहां पंखों और सामान्य वाइंडिंग का काम प्रमुख था. वहीं अब टूल्स और हैवी मोटरों की मरम्मत से काम की रफ्तार और दायरा दोनों बढ़े हैं. उनके यहां पंखे, इन्वर्टर और स्टेबलाइजर के साथ-साथ राजमिस्त्रियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कटर, ग्राइंडर, हैमर और ब्रेकर जैसी मशीनों की भी रिपेयरिंग होती है. इसके अलावा मसाला पीसने वाली मशीनों और 20 से 25 एचपी तक की मोटरों के साथ-साथ कॉइल के मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से 2 एचपी की मोटरों का काम भी नियमित रूप से किया जाता है. थोक दर, मरम्मत और भरोसे की रणनीति Advertisementइस स्टार्टअप की मजबूती के पीछे दरों और सेवा के बीच संतुलन बनाने की व्यावहारिक रणनीति है. मिंटू कुमार के हवाले से बात करें तो थोक और मरम्मत दोनों स्तरों पर ग्राहकों के साथ पारदर्शी व्यवहार रखा जाता है, ताकि काम की गुणवत्ता पर कोई सवाल न उठे. यदि किसी ग्राहक के पंखे की वाइंडिंग 300 से 400 रुपये में की जाती है और वह एक, दो या छह महीने में जल जाता है, तो उसकी भरपाई कर उसे दोबारा चालू करके दिया जाता है. मिंटू कुमार कहते हैं, “जब ग्राहक या दुकानदार को भरोसा रहता है कि कम समय में खराबी आने पर भी हम पीछे नहीं हटते और पंखा चालू करके देते हैं, तो वही विश्वास हमारे काम को आगे बढ़ाता है. स्थानीय मंडी से सीमा पार तक फैला नेटवर्क यह कारोबार केवल एक गांव या बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि सीतामढ़ी क्षेत्र में इसकी मजबूत पकड़ बन चुकी है. मिंटू कुमार बताते हैं कि उनके काम का दायरा सुरसंड, परिहार, मेजरगंज और सीतामढ़ी के बाजारों तक फैला है और सीमावर्ती नेपाल से भी काम जुड़ा हुआ है. स्थानीय व्यापारियों और वितरकों के लिए यह केंद्र समय और भाड़े की बचत का माध्यम बना है. बाहर या दिल्ली से आने वाले पंखों के वारंटी या रिप्लेसमेंट से जुड़े मामलों में जब कंपनियां स्टेटर मंगाती या बदलवाती हैं, तो ट्रांसपोर्ट, ऑटो भाड़े, बिल्टी चार्ज और संभावित डैमेज के अतिरिक्त खर्च से बचने के लिए कई पार्टियां स्थानीय स्तर पर ही वाइंडिंग कराना पसंद करती हैं. कम पूंजी में आत्मनिर्भरता का संदेश मिंटू कुमार और पिंटू कुमार की यह यात्रा बताती है कि बड़े निवेश के बिना भी घर से, सही कौशल और व्यावहारिक समझ के साथ एक टिकाऊ उद्यम खड़ा किया जा सकता है. छोटी-छोटी बचत, उपलब्ध मशीनों के प्रभावी उपयोग और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सेवा देने की प्रवृत्ति ने इस उद्यम को नई ऊंचाई दी है. मिंटू कुमार के शब्दों में कहें तो कम पूंजी से शुरुआत भले हो, लेकिन अगर काम में ईमानदारी, समय की पाबंदी और लगातार मेहनत हो, तो गांव और घर से भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है.About the Authorप्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई. इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…Location :Sitamarhi,BiharFirst Published :November 23, 2026, 11:55 ISTऔर पढ़ें

